दिल्ली में दिसंबर माह में अब तक कड़ाके की ठंड नहीं पड़ी है। यह महीना अभी कंपकंपा देने वाली सर्दी की बजाये दिन में गर्मी का अहसास करा रहा है। लेकिन अब मंगलवार से तेज बर्फीली हवा मैदानी इलाकों में सर्दी को बढ़ा देंगी। सप्ताह के अंत तक अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट होने के कारण सर्दी अपने तेवर कड़े कर देगी। इस सप्ताह से घना कोहरा पड़ने का भी अनुमान है। दिसंबर के मध्य की शुरूआत हो गयी है और अधिकतम तापमान 27 डिग्री से ऊपर चल रहा है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बच्चों को यौन उत्पीड़न से बचाने के लिए लाया गया बाल यौन उत्पीड़न निरोधक कानून पॉक्सो अपराधियों को पकड़ने और सजा देने के उद्देश्य पर तो बखूबी खरा उतर रहा है, लेकिन आजकल चर्चा कानून के दूसरे पहलू पर है। पॉक्सो कानून में प्रेम का पेच फंस गया है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों को प्रोत्साहित करने के लिए राष्ट्रीय कौशल विकास योजना के अंतर्गत, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय सोमवार को 25 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 197 स्थानों पर प्रधानमंत्री राष्ट्रीय प्रशिक्षु मेले का आयोजन करेगा।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने पिछले पांच वर्ष में सांसदों एवं विधायकों के खिलाफ 56 मामले दर्ज किए हैं और 22 मामलों में आरोप-पत्र दायर किए.कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
भारत में एक दिन में कोरोना वायरस के 241 नए मामले सामने आने के बाद संकमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,46,74,190 हो गई, जबकि सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 4,244 रह गई है.केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से मौत के मामले बढ़कर 5,30,647 हो गए हैं.विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
Transcript Unavailable.
टेक्नोलॉजी के इस युग में क्राइम और फ्रॉड के तरीके भी हाईटेक हो चुके हैं। जरूरी नहीं है कि ठगी का शिकार बनाने के लिए किसी एक ऑनलाइन तरीके का इस्तेमाल किया जाए. हो सकता है धोखेबाज आपको फोन कॉल, ई-मेल या वाट्सएप मैसेज के जरिए निशाना बना लें।इन दिनों एक मैसेज वाट्सएप पर वायरल हो रहा है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
ग्लोबल वार्मिंग जैसे मुद्दों को भारत अब नजरअंदाज नहीं कर सकता। भारत में एक तरफ जहां भीषण गर्मी पड़ रही है, वहीं ठंड का मौसम भी सिकुड़ता जा रहा है। दरअसल,विश्व बैंक की रिपोर्ट, जिसका शीर्षक भारत के शीतलन क्षेत्र में जलवायु निवेश के अवसर है, उस रिपोर्ट में जानकारी दी गई है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे सटे दक्षिण अंडमान समुद्र पर बना कम दबाव का क्षेत्र अब दक्षिण पूर्व अरब सागर के ऊपर अच्छी तरह से उजागर होकर निम्न दबाव के क्षेत्र के रूप में बन गया है। इससे संबंधित चक्रवाती परिसंचरण मध्य स्तरों तक फैला हुआ है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 165 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,46,73,783 हो गई, जबकि सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 4,345 रह गई है.केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार,पिछले 24 घंटे में देश में संक्रमण से मौत के मामले बढ़कर 5,30,633 हो गए हैं। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
