मध्यप्रदेश राज्य के बड़वानी जिला के पानसेमल तेहसिल के भातकी ग्राम निवासी श्री भायदास बघैल ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि उन्होंने दिनांक 8/5/2021 को मोबाइल वाणी पर अपनी समस्या दर्ज कराई थी। समस्या यह थी कि उनका डिजिटल स्थाई जाति प्रमाणपत्र नहीं बन रहा था। इस समस्या की खबर मोबाइल वाणी पर चलाई गयी और मोबाइल वाणी संवादाता के द्वारा इस खबर को सबंधित अधिकारी के साथ साझा किया और बातचीत की। इसका असर यह हुआ है कि आज दिनांक 16/5/2021 को श्री भायदास बघैल का डिजिटल स्थाई जाति प्रमाण पत्र लोकसेवा केद्र पानसेमल से जनरेट कर दिया गया है।