Transcript Unavailable.

मध्यप्रदेश राज्य के जिला खंडवा से माधुरी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है कि अब किसानों को बैंक से लोन एसआई से मिल सकती हैं।आगे कह रही है कि भारत सरकार के योजना के तहत अब किसानों को ऋण मिल सकता है। इस योजना के तहत कोई भी किसान को मदद मिल सकती हैं जिसका नाम है किसान क्रेडिट कारक

मध्यप्रदेश राज्य के खंडवा ज़िला से राकेश वर्मा मोबाइल वाणी के माध्यम से पवन बातचीत की। बातचीत में पवन ने बताया वे मोबाइल वाणी के नियमित श्रोता हैं वे मोबाइल वाणी में जो भी खबरें चलाई जाती हैं वे सुनते हैं। बदलते मौसम कार्यक्रम सुनने के बाद उन्हें जानकारी मिला कि कृषि को बेहतर कैसे बनायें साथ ही कल्याणकारी सरकारी योजनाओं की जानकारी मिली। किसान अपने फसल के साथ अन्य व्यव्साय जैसे मधुमखी पालन, रेशम किट पालन करके अपनी आय में वृद्धि कर सकता हैं। इस खबर को सुनने के बाद उन्होंने अपने भाई और पिता को खेती करने के नए तरीकों और योजनाओं को बताया क्योंकि आजकल किसान कर्ज में डूब कर काफी परेशान रहते हैं

Transcript Unavailable.

मध्यप्रदेश राज्य के खंडवा जिला से राकेश वर्मा मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि किसानों की सबसे बड़ी समस्या उनके कृषि उत्पादनों की कम कीमत है। हाल ही में एक अध्यन से ये पता चला है कि उत्पादन की ऊर्जा पर आधारित उचित मूल्य निर्धारण और कृषि मजदूरी को औद्योगिक मजदूरी के बराबर करना किसानों के लिए फायदेमंद हो सकता है। भारत की पहचान एक कृषि प्रधान देश के रूप में है परन्तु अब भी देश के बहुत से किसान बेहाल हैं इसी कारण से पिछले कुछ समय से देश में किसान आंदोलन चला है।इसके साथ ही उन्होंने बताया कि भारत में मानसून की भविष्वाणी नहीं की जा सकती है इसके बाउजूद देश के तमाम हिस्सों में सिंचाई व्यवस्था की उन्नति तकनिकी का प्रसारण नहीं हो सकता है आज भी देश के बहुत से ग्रामीण क्षेत्र है जो शहरों से नहीं जोड़े गए हैं।

मध्यप्रदेश राज्य के खंडवा जिला से सोना खरते मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही हैं कि बदलते मौसम के कारण उन्हें खेती में बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इन समस्याओं को दूर करने के लिए बहुत सारे किसानों ने मिलकर इसका समाधान निकला जैसे एक साथ एक से अधिक फसलों को लगाना ,फसलों को कीड़ों से बचाने के लिए जैविक खाद का इस्तेमाल करना साथ ही फसलों को बोने और काटने का नियम तय करना आदि शामिल हैं

मध्यप्रदेश राज्य के खंडवा जिला से कविता मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही हैं बिना मौसम बरसात होने के कारण फसलें खराब हो रही हैं जिसके कारण किसानों को बहुत सारे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कविता ने बताया हमे खेती के लिए नयी तकनीकों का प्रयोग करना चाहिए। ताकि हमारा फसल भी खराब ना हो और उपज भी बनी रही

मध्यप्रदेश राज्य के खंडवा जिला से राकेश वर्मा ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि समय से पहले समय से पहले बोने से गेंहू की फसल 20% खराब हो गयी है। राकेश वर्मा ने बताया दिन में तेज धुप होने से फसलों में कीड़े लग गए हैं। रबी फसलों में बहुत नुकसान हो रहा है

Transcript Unavailable.

मध्यप्रदेश राज्य के खंडवा जिला से राकेश वर्मा मोबाइल वाणी के माध्यम से फूलचंद से कृषि करने में क्या-क्या सामना करना पड़ता हैं,इस सम्बन्ध में साक्षात्कार लिया है। जिसमें उन्होंने बताया कि कृषि के लिए सबसे महत्वपूर्ण मौसम होता है और मौसम के परिवर्तन के कारण कभी धुप और कभी बारिश इस कारण फसलों का नुक्सान होता है। सोयाबीन और धान काटने का समय है और बारिश हो जाती है तो इस कारण फसलों का नुक्सान हो जाता है। बारिश के कारण नमी आ जाती है और बीज सिकुड़ जाते है और इसे अधिक से अधिक धुप की आवश्यकता होती है। किसानों को अपनी फसलों को उपजाऊ बनाने के लिए खेतों को जोतना होगा। अब गेहूं और चना की बुआई होगी। किसान ही किसान की कठिनाईओं को समजह पाते है वो जानवरों और कीड़ों के दर को हटा कर अपनी खेती करते है और अपनी फसलों का उपज करते है। सरकार द्वारा किसानों को सुविधा मलनि चाहिए।