Khandwa news latest

मध्यप्रदेश राज्य के खंडवा जिले के खरगोन शहर के बजरंग नगर में ,दिनदहाड़े चोरों ने 15 लाख की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने ,यहां भटोरे परिवार के घर को निशाना बनाकर, सास- बहू के 13 लाख रुपए मूल्य के सोने चांदी के आभूषणों के साथ दो लाख रुपए नकदी पर हाथ साफ किया है। केवल चार घंटे में ही चोरी हुई। महिला कालोनी में ही अपने रिश्तेदार के घर गई थी। लौटने पर चोरी का खुलासा हुआ।पीड़िता पुष्पा भटोरे ने बताया कि उनका बेटा ललित और बहू खुशबू रविवार सुबह 10 बजे रिश्तेदार के यहां कार्यक्रम में शामिल होने के लिए धामनोद गए थे। दोपहर 1 बजे वह बजरंग नगर में ही निवासरत अपने भाई जगदीश शर्मा के यहां गई थी। शाम 5 बजे जब घर लौटी तो लोहे के गेट पर ताला लगा था, लेकिन प्रवेश द्वार का ताला खुला मिला। जब धक्का देकर दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो दरवाजा खुला नहीं। अंदर लाइट चालू थी। शंका होने पर पड़ोसियों को बुलाया।जब घर के पिछले हिस्से से जाकर देखा तो दरवाजा खुला था। इसके बाद घर में जाकर देखा तो सारा सामान अस्त- व्यस्त था। संभवतया चोर मुख्य द्वार से घर में प्रवेश करने के बाद पिछले हिस्से की करीब 6 फीट ऊंची बाउंड्रीवाल की दिवार फांदकर फरार हुए हैं। पुष्पा ने बताया छह माह पहले ही बेटे की शादी हुई थी, पति सेवानिवृत्त हुए थे। कुछ समय पहले ही उनकी मौत हो गई। चोर अपने साथ सास और बहू दोनो के सोने- चांदी चैन, अंगूठी, कमरकंदोरा, मंगलसूत्र, बिछुडी, पायल, नथ, बिछिया, हार जैसे सोने- चांदी के आभूषण साथ ले गए। जबकि नकली आभूषण वहीं छोड़ गए। उनके घर से करीब 15 लाख रुपए के आभूषण और नकदी चोरी हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट, डाग स्क्वाड की मदद से साक्ष्य जुटाने के साथ पूछताछ शुरु की है। घनी बस्ती में दिनदहाड़े हुई चोरी के बाद बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए।

Transcript Unavailable.

नमस्कार श्रोतागण मोबाइल वाणी खंडवा में आपका स्वागत है खरगोन जिले से बड़ी खबर जानिए पुरा मामला! अतिथि शिक्षकों की सेवाएं स्कूलों में अनुबंध के अनुसार रखी जाए जारी बेड़िया ,अध्यापन कार्य से अकारण पृथक किए गए ,बेड़िया संकुल के अतिथि शिक्षकों ने ,शुक्रवार को विधायक, सचिन बिरला के सामने, अपनी परेशानी रख अध्यापन कार्य जारी रखने की, अनुमति प्रदान करने की मांग की। अतिथि शिक्षकों के, प्रतिनिधिमंडल ने ,विधायक को एक ज्ञापन सौंपा। अतिथि शिक्षक संघ के अंकुर जोशी ने बताया पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने अपने कार्यकाल के दौरान महापंचायत का आयोजन कर घोषणा की थी कि अतिथि शिक्षकों को पूरे वर्ष के लिए अध्यापन कार्य के लिए अनुबंधित किया जाएगा। लेकीन पूरा साल होने से पहले ही अतिथि शिक्षको का कार्यकाल समाप्त कर दिया गया जिससे आक्रोशित अथिति शिक्षक विधायक बिरला को ज्ञापन सौंपा!

Transcript Unavailable.

नमस्कार श्रोतागण मोबाइल वाणी केंद्र खंडवा में आपका स्वागत है खरगोन जिले से बड़ी खबर है भीकनगांव की जिनिंग के ओपन शेड में लगी आग:शार्ट सर्किट की आशंका, संचालक बोले- 1500 क्विंटल कपास रखा था, आग पर काबू पाया गया खरगोन भीकनगांव के झिरनिया रोड गोशाला के पास स्थित ,बालाजी ट्रेडर्स के, ओपन शेड में रखे 1500 क्विंटल कपास में सोमवार 4 बजे अचानक आग लग गई। लपटे देख अफरा-तफरी के बीच जिनिंग के अंदर लगे आग बुझाने के संसाधनों से लपटों को शांत करने का प्रयास किया। हालांकि आग भीषण लगी थी। जिस वजह से काबू नहीं पाया गया। कुछ देर बाद नगर परिषद भिकनगांव का फायर-फाइटर पहुंचा। इसके बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने का अभी कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। जांच जारी

3 दिन मोरटक्का ब्रिज से वाहन प्रतिबंधित

जानकारी के अनुसार नई सरकार ने 38 विभागों की योजनाओं पर वित्तीय रोक लगा दी है वित्त विभाग ने इसका आदेश भी जारी कर दिया है इसमें नगरी प्रशासन विभाग की महाकाल परिसर विकास योजना मेट्रो ट्रेन और धार्मिक न्यास एवं धर्म विभाग द्वारा संचालित तीर्थ दर्शन योजना शामिल है इसके अलावा मजदूरों को अनुग्रह राशि देने की योजना भी समाप्त कर दी गई है 31000 करोड रुपए से ज्यादा सरकार की वित्तीय स्थिति ऐसी है कि 15000 करोड रुपए का कर्ज ले सकती है

Transcript Unavailable.

आवास योजना का लाभ नही मिला हे