Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार को जिला चिकित्सालय मेडिकल कॉलेज खंडवा में मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सिविल सर्जन डॉ. ओ.पी. जुगतावत एवं मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अनंत पवार द्वारा शिविर में आए जनमानस को जागरूकता हेतु मानसिक रोग के लक्षण जैसे तनाव उदासी, घबराहट चिंता मायूसी, क्रोधित, बहकी बहकी बातें करना, अकेले में आवाज सुनना ,नकारात्मक व आत्महत्या के विचार ,याददाश्त एकाग्रता में कमी ,शराब सिगरेट तंबाकू गुटका व अन्य नशा, नींद का कम या ज्यादा होना, सर दर्द माइग्रेन, सीमा से अधिक उत्तेजना एवं चंचलता अपने आप में खोए रहना, अकेले में आवाज सुनाई देना, शक करना, अकेले में बड़बड़ाना ,हंसते रहना, आदि लक्षणों के बारे में बताया गया। डॉ संजय इंगले मनोरोग विशेषज्ञ एवं डॉक्टर निशा कैथवास सहायक प्राध्यापक मेडिकल कॉलेज खंडवा द्वारा संवाद एवं पेंपलेट के माध्यम से जागरूक किया गया एवं 89 मरीजों का उपचार कर उन्हें आवश्यक दवाइयां दी गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान द्वारा मनोरोग से संबंधित तकलीफ होने पर तत्काल जिला चिकित्सालय खंडवा के मन कक्ष क्रमांक 24 में दिखाने हेतु कहा गया ताकि समय पर मरीज का इलाज हो सके। इस अवसर पर डीपीएम डॉक्टर शिवराज सिंह चौहान, महामारी विशेषज्ञ डॉ योगेश शर्मा, डॉ अर्पित ठाकुर सीनियर रेसिडेंस मेडिकल कॉलेज खंडवा, मेट्रन व अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे।
जवाहर नवोदय विद्यालय, पंधाना में सत्र 2022-23 के लिए कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए है। प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय पंधाना ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन पत्र 30 नवम्बर तक नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट www.navodaya.gov.in एवं https://cbseitms.nic.in/registrationlogin/registrationlogin द्वारा भरे जा सकते है। उन्होंने बताया कि वे विद्यार्थी आवेदन कर सकते है, जो जिले के मान्यता प्राप्त विद्यालयों में 2021-22 में कक्षा 5वीं में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं जिनका जन्म 1 मई, 2009 से 30 अप्रैल 2013 के बीच हुआ है। यह सभी केटेगरी के विद्याथियों जिसमें अनुसूचित जातियों एवं अनुसूचित जनजातियों के विद्यार्थी शामिल है, के लिए लागू होगा। चयन परीक्षा प्रारूप की जानकारी नवोदय विद्यालय की वेबसाइट द्वारा अथवा जवाहर नवोदय विद्यालय, पंधाना कार्यालय से सम्पर्क कर प्राप्त कर सकते है।
बिहार राज्य के खंडवा जिला के पुनासा ब्लॉक से सुल्तान जी ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया उनके गाँव में रोड खराब है उसे बनवाने में मदद चाहिए
Transcript Unavailable.
कोरोना मरीजों के आने पर जिला अस्पताल के ए-ब्लाक में आइसोलेशन वार्ड स्टाफ एक्टिव हो गया है अन्य संसाधनों को भी वार्ड में व्यवस्थित किया जा रहा है सीएमएचओ आफिस के सामने एनएचडीसी द्वारा 1200 लीटर प्नति मिनट आॅक्सिजन तैयार करने वाले प्लांट का शेड तैयार हो चुका हैं एक सप्ताह से तैयार शेड में सिस्टम लगाने का इंतजार है वही डीआरडीओ के प्लांट का 960 लीटर प्रति मिनट क्षमता पर आॅक्सीजन उत्पादन की टेस्टिंग शुरू हो गई है
मध्यप्रदेश राज्य के जिला खण्डवा से संजना खत्री मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है कि लायंस क्लब हर तरह के कार्य करता है।इस बार सेवा सप्ताह 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक मनाया जा रहा है। निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाए गए जिसमे जरुरत मंद लोगो को स्वास्थ्य सलाह और सेवाए दी जा रही है। वृद्ध लोगो को भी निशुल्क भोजन कराया गया साथ ही स्कूली बच्चों को यातायात सम्बन्धी जानकारी दी गयी। ये सारे कार्य करते हुए लायंस क्लब ओजस खंडवा ने अपना स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह मनाया।
Transcript Unavailable.
