मध्यप्रदेश राज्य के खंडवा जिला से इंद्र अग्रवाल ने मोबाइल वाणी के माध्यम से श्रवण जमरे से बातचीत की। बातचीत में श्रवण जमरे ने बताया उनकी दादी की तबियत अचानक रात में खराब हो गयी थी। श्रवण जमरे ने बताया रात के 9 बज गए थे और ब्लड नहीं मिल रहा था इसके बाद इन्होने 104 नंबर पर कॉल किया जिसके आधे घंटे बाद एम्बुलेंस हॉस्पिटल आयी और उन्हें ब्लड भी मिल गया। ब्लड मिलने से उनकी दादी के तबियत में भी सुधार आया है। श्रवण जमरे का कहना है कि मोबाइल वाणी में मिलने वाले स्वास्थ्य सम्बंधित जानकारी से बहुत लाभ मिलता है इस तरह की जानकारी के लिए वे मोबाइल वाणी का धन्यवाद दे रहे हैं

Transcript Unavailable.

खंडवा मोबाइल वाणी बहुत अच्छा लगता है

भवानी सिंह ने मोबाइल वाणी पर अपना अनुभव साझा किया।ओर बाकी लोगो को भी सुनने के लिए प्रेरित किया।

Transcript Unavailable.

मोबाइल वाणी के कार्यक्रम सुनकर मलेरिया जैसी घातक बीमारी से स्वयं को ओर अपने परिवार को सुरक्षित रखा, ओर अन्य लोगों को भी मोबाइल वाणी से जुडने के लिए प्रेरित किया।

Transcript Unavailable.

मध्यप्रदेश राज्य के जिला खंडवा से एकता मोबाइल वाणी के माध्यम से अरुण से साक्षात्कार ले रही है। अरुण का कहना है कि उन्होंने कुछ समय पहले खंडवा मोबाइल वाणी में एक कार्यक्रम को सुना था। कार्यक्रम में बताया गया था की किस तरह हम अपने गायों को लम्पी वायरस बिमारी से दूर रख सकते है ,उसमे यह भी बताया गया था कि जिन गायों को यह बिमारी है उनसे सवस्थ गायों को दूर रखना चाहिए और इसको सुनने के बाद अरुण ने भी अपने गायों को रोगी गायों से दूर रखा जिस वजह से उनके गाय को लम्पी वायरस नहीं हुआ। अंत में अरुण मोबाइल वाणी को धन्यवाद कर रहे हैं।

मध्यप्रदेश राज्य के खंडवा जिला से राकेश वर्मा मोबाइल वाणी के माध्यम से जलवायु परिवर्तन कार्यक्रम के अंतर्गत संदीप यादव से साक्षात्कार लिया है। जिसमें संदीप ने बताया कि जलवायु परिवर्तन कार्यक्रम सुनकर उन्होंने अपने जीवन मे परिवर्तन लाया है। उन्होंने खाली जमीन पर पांच पौधे लगाया है। उनको पौधे लगाते देख कर उनके साथी भी प्रेरित हुए और उन लोगों ने भी पौधे लगाए है। इसके साथ ही साथ उन्होंने बताया की गांव के लोगों को पौधे लगाने के लिए जागरूक करेंगे ताकि वातावरण शुद्ध हो और ताजा ऑक्सीजन मिले और इससे परिवर्तन भी हो।

मध्यप्रदेश राज्य के खंडवा जिला से एकता महाजन मोबाइल वाणी के माध्यम से रोहित वात्सलय से साक्षात्कार लिया है। जिसमें रोहित ने बताया कि उन्होंने मोबाइल वाणी पर जलवायु परिवर्तन से सम्बंधित कार्यक्रम को सुना जिसे सुनकर बहुत प्रभावित हुए और अपने घर में पांच पौधे लगाया। जलवायु परिवर्तन सम्बंधित कार्यक्रम को सुनकर उन्हें जानकारी मिली की पेड़ पौधा मनुष्य के लिए कितने लाभदायक है और इस जानकारी का पालन भी किया। उन्होंने इसके साथ ही साथ दूसरों को इस महत्वपूर्ण जानकारी को सुनने के लिए जागरूक किया। जलवायु परिवर्तन से जुड़ी इस महत्वपूर्ण जानकारी के लिए उन्होंने मोबाइल वाणी का धन्यवाद किया है।