मध्यप्रदेश राज्य के खंडवा जिला से मीनू निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के माध्यम से बता रह हैं कि उन्होंने निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर कोरोना का प्रचार को सुना और सुनकर कोरोना का टीका लगवा लिया है। उन्होंने बतया कि उनको कोरोना का टीका लगाने से पहले काफी डर था क्यूंकि वे गर्भवती थी परन्तु जब निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर उन्होंने सुना की टीका लगाने से किसी प्रकार का कोई भय नहीं है तब उन्होंने कोरोना का टीका लगा लिया है । निष्ठा स्वास्थ्य वाणी से मिली इस महत्वपूर्ण जानकारी के लिए मीनू निष्ठा स्वास्थ्य वाणी का धन्यवाद करती हैं।
