मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति उप समिति जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा समाज के गरीब असहाय पीड़ित एवं विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम के अंतर्गत पात्र व्यक्तियों को उनके विरुद्ध चल रहे प्रकरण या उनके द्वारा न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने वाले प्रकरणों में निशुल्क एवं सक्षम विधिक सहायता दी जाती है
