मध्यप्रदेश राज्य के खंडवा जिला के ग्राम रोसणार से दिव्या निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के माध्यम से बता रही हैं कि वे पिछले एक महीने से निष्ठा स्वास्थ्य वाणी को सुन रही हैं। निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर चल रहे कार्यक्रम कोरोना वैक्सीन की जानकरी को उन्होंने सुना और सुनकर कोरोना का दुसरा डोज भी लगवा लिया है। वे प्रतिदिन निष्ठा स्वास्थ्य वाणी को सुनती हैं और दूसरों को भी सुनने के लिए प्रेरित करती हैं। टिका लगाने जाने से पहले खाना खा कर जाये और मास्क लगा कर जाये और सैनिटाइजर का प्रयोग करे एवं दो गज की दुरी बना कर रहे। इन मिली महत्वपूर्ण जानकारी के लिए उन्होंने निष्ठा स्वास्थ्य वाणी को धन्यवाद दिया है
