मध्यप्रदेश राज्य के खंडवा जिला से नेहा बैरागी निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के माध्यम से ग्राम गुड़ीखेड़ा की निवासी निशा से साक्षात्कार लिया है। जिसमें निशा ने बताया कि वे निष्ठा स्वास्थ्य वाणी की नियमित श्रोता हैं। निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर चल रहे कार्यक्रम मन कक्ष की वार्ता को उन्होंने सुना और सुनकर खुद भी प्रेरित हुई और दूसरों को भी जागरूक की । उन्हने बताया की खंडवा जिला में भी मनोरोगियों के लिए मन कक्ष खुल चूका है। आसपास के काफी लोग जो इंदौर इलाज कराने जाया करते थे परन्तु अब मनोरोगियों के लिए यह सुविधा उपलब्ध हो गयी है,जब तक उन्होंने ने निष्ठा स्वास्थ्य वाणी की जानकारी नहीं सुनी थी वे अनजान थी परन्तु अब जानकरी प्राप्त हो चुकी है। निष्ठा स्वास्थ्य वाणी से मिली महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए उन्होंने निष्ठा स्वास्थ्य वाणी का धन्यवाद् किया है।
