मध्यप्रदेश राज्य के खंडवा जिला से नेहा बैरागी निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के माध्यम से ग्राम गुड़ीखेड़ा के निवासी आरिफ मंसूरी से साक्षात्कार लिया है। जिसमें आरिफ मंसूरी ने बताया कि वे निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के नियमित श्रोता हैं। निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर चल रहे कार्यक्रम हाथों की धुलाई को उन्होंने सुना और प्रेरित होकर हाथों को धोने के प्रति सजग हो गए है ,उन्होंने बताय की पहले वे हाथों को धोने को ले कर काफी लापरवाह थे ,परन्तु अब काफी सजग हो गए हैं। निष्ठा स्वास्थ्य वाणी से मिली इन महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए उन्होंने निष्ठा स्वास्थ्य वाणी का धन्यवाद् किया है।
