मध्यप्रदेश राज्य के खंडवा जिला से नेहा बैरागी निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के माध्यम से ग्राम गुड़ीखेड़ा निवासी विशाल से साक्षात्कार लिया है। जिसमें विशाल ने बताया कि वे निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के नियमित श्रोता हैं। निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर विविध जानकारी चलायी जाती है वह काफी उपयोगी सिद्ध होती है। महिलाओं के अधिकार से जुड़ी जानकारी अच्छी लगी इसे सुनकर उन्हें प्रेरणा मिली और वे दूसरों को भी जागरूक कर रहे हैं। निष्ठा स्वास्थ्य वाणी से मिली महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए उन्होंने निष्ठा स्वास्थ्य वाणी का धन्यवाद् किया है
