मध्यप्रदेश राज्य के खंडवा जिला के ग्राम सोमभीर से अंजलि सेन निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के माध्यम से बता रही है कि वे निष्ठा स्वास्थ्य वाणी की नियमित श्रोता हैं। उन्होंने बताया कि निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर चल रहे कार्यक्रम हाथों की धुलाई को सुना और सुनकर अपने दिनचर्या में बदलाव लाया है। निष्ठा स्वास्थ्य वाणी सुनकर उन्हें हाथों को धोने का समय और इसकी उपयोगिता को जाना अब वे अपने हाथों को नियमित तौर से साबुन से हाथों को धोती है और इस आदत को अपनाने से कोरोना संक्रमण से बचा जा सकता है,और बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखा जा सकता है इस महत्वपूर्ण जानकारी के लिए वे दूसरे लोगों को बता कर हाथों की धुलाई के लिए जागरूक करती हैं। इस मिली महत्वपूर्ण जानकारी के वे निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के लिए धन्यवाद देती हैं।
