मध्यप्रदेश राज्य के खंडवा जिला से अंजना लखमारे निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के माध्यम से बता रही है कि परिवेश की साफ सफाई के प्रति जागरूक होना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है अच्छे स्वास्थ्य के लिए स्वच्छता का अनुसरण करने वाले विज्ञान को साफ सफाई कहा जाता है साफ सफाई का कार्य रोगों को नियंत्रित करने के उपाय के रूप में किया जाता है इसके अतिरिक्त आसपास के परिवेश को स्वच्छ रखना अत्यंत आवश्यक है साथ ही यह प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह अपने परिवेश को स्वच्छ रखें और अपने आसपास कूड़ा कचड़ा व अन्य गंदगी फैलाने से बचें।