मध्यप्रदेश राज्य के खंडवा जिला के बडियागयासुर ग्राम के निवासी सोनू ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि दिनांक 13/03/2022 को उनके द्वारा निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया गया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि उनका पैन कार्ड नहीं बन रहा है। जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवाददाता ने इस खबर को सुना और सम्बंधित सी एस सी सेंटर जा का इनका पैन कार्ड बनवा दिया है । समस्या का समाधान होने से सोनू बहुत खुश है और निष्ठा स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रही है।