मध्यप्रदेश राज्य के खंडवा जिला के दुल्हार ग्राम की निवासी वैष्णवी कुशवाहा ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि दिनांक 13/03/2022 को उनके द्वारा निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया गया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि उनका सम्बल कार्ड नहीं बन रहा है। जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवाददाता ने इस खबर को सुना और साइबर कैफे जा कर इनका सम्बल कार्ड बनवा दिया है । समस्या का समाधान होने से वैष्णवी कुशवाहा बहुत खुश है और निष्ठा स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रही है।