मध्यप्रदेश राज्य के खंडवा जिला के गणेशतलाय से नेहा नामदेव निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के माध्यम से बता रही है कि उनके पति की मृत्यु तीन साल पहले हो गयी थी।उनके द्वारा जो पालिसी ली गयी थी उसका उन्हें ना कोई नंबर नहीं मिला है ना ही क्लैम कर पायी हैं। इस समस्या को उन्होंने अंजना जी से साझा किया है और समस्या का हल निकले इसके लिए सहायता चाहती हैं
