मध्यप्रदेश राज्य के खंडवा जिला की निवासी आरती ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि विगत दिनों उनके द्वारा निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर एक समस्या रिकॉर्ड करवाया गया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि उनको आधार अपडेट नहीं हो रहे है। जिसके बाद मोबाइल वाणी के संवाददाता ने इस खबर को सुना और सम्बंधित अधिकारी तक इस खबर को पहुँचाया। इसका असर यह हुआ है कि आरती का आधार अपडेट हो गया है। समस्या का समाधान होने से आरती बहुत खुश है और निष्ठा स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रही है।
