मध्यप्रदेश राज्य के खंडवा जिला से निशा डोरे निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के माध्यम से बता रही है कि आशा फ़ोन इन कार्य क्रम के अंतर्गत 28 फ़रवरी 2022को डायबिटीज विषय पर प्रातः 11बजे से 12बजे तक आकाशवाणी भोपाल से सजीव फ़ोन इन कार्य क्रम का प्रसारण किया जायेगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी. एस. चौहन ने बताया कि कार्यक्रम प्रसारण के दौरान श्रोता आकाशवाणी के फ़ोन नम्बर 0755-2660902, या 2660903 पर सवाल पूछ सकते है। उन्होंने समस्त आशाये, महीला स्वास्थय कार्यकर्ता, आगनवाड़ी कार्यकर्ता से कहा कि वे इस कार्यक्रम को ग्राम आरोग्य केंद्र में बैठकर रेडियो पर स्थानीय ग्रामीण महिलाओ के साथ खुद सुने साथ गांव के अन्य लोगो को कार्यक्रम की जानकारी देकर सुनने के लिए प्रेरित करे।