मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं 12वीं के परीक्षा फार्म 6 फरवरी तक भरे जाएंगे। इसके लिए सामान्य शुल्क ₹900 के साथ लेट फीस के रूप में ₹10हजार देने होंगे। 6 फरवरी के बाद किसी भी स्थिति में परीक्षा फार्म स्वीकार नहीं होगा। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने इसे लेकर निर्देश जारी किए हैं। जिसके तहत 10वीं और 12वीं की परीक्षा फार्म भरने के लिए छात्रों को 6 फरवरी तक अंतिम मौका दिया गया है। इस साल दसवीं बारहवीं में करीब 17लाख छात्र-छात्राएं शामिल हो रही है। दसवीं के पेपर 18 फरवरी से 10 मार्च तक और 12वीं के पेपर 17 फरवरी से 12 मार्च तक होंगे। सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक रखा गया है। एमपी बोर्ड टाइम टेबल मंडल की वेबसाइट पर जारी किया जा चुका है।
