माष्यप्रदेश राज्य के खंडवा जिला से निशा डोरे निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के माध्यम से बता रही है कि राज्य में राज्य सरकार किसानों से सिंचाई परियोजनाओं ज्ञानी नहरों से पानी का उपयोग करने पर ₹500 प्रति एकड़ शुल्क वसूलेगी । यह जानकारी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा ली गई जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक में सामने आई है। जसोल का जल्द ही वसूले जाने की तैयारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंचाई परियोजनाओं को पूरा करने में देरी ना हो। राज्य सरकार प्रदेश के 2022- 23 के आम बजट के लिए राजस्व जुटाने के नए संसाधन जुटा रही है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय बजट अमृत काल का बजट है। यह प्रदेश की तस्वीर बदलने वाला है। इसलिए टीम मध्य-प्रदेश बगैर समय गवाएं प्रदेश के विकास कार्यों में लग जाए। मुख्यमंत्री ने कहा है कि आत्म निर्भर मध्यप्रदेश का निर्माण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। केंद्रीय बजट से राज्य सरकार जिन जिन गतिविधियों में लाभ ले सकती है, उसकी प्रत्येक विभाग व्यवहारिक कार्य योजना बनाए। आवास, शहरी, अधोसंरचना, लघु एवम मध्यम, सड़को और जल जीवन मिशन के लिए केन्द्रीय बजट में किए गए प्रावधानों का अध्ययान कर प्रदेश के लिए अधिकतम सहयोग प्राप्त किया जाए।
