मध्यप्रदेश राज्य के खंडवा जिला से निशा डोरे निष्ठा स्वास्थ्य वाणी के माध्यम से बता रही है कि पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए संचालित मध्य प्रदेश छात्रवृत्ति पोर्टल 2.0 पर शैक्षणिक सत्र 2021-22 के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन छात्रवृत्ति आवेदन करने के लिए निकट भविष्य में निर्माणा धीन नए एमपीटास सॉफ्टवेयर के माध्यम से लाभ प्राप्त करने विद्यार्थियों को स्वयं का प्रोफाइल पंजीकरण होना आवश्यक होगा। विद्यार्थी अपना प्रोफाइल पंजीकरण हेतु आवश्यक आधार कार्ड (आधार कार्ड में पूर्ण डांटा यथा सही नाम पूर्ण जन्म दिनांक प्रारूप में, आधार से मोबाइल नंबर लिंक यथासंभव डिजिटल जाति प्रमाण पत्र समग्र परिवार आईडी एवं समग्र सदस्य आईडी विद्यार्थी के छात्रवृत्ति आवेदन में दर्ज बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक हो, समग्र डेटाबेस में विद्यार्थी के परिवार मुखिया से संबंध, लिंग, पुणे जन्म दिनांक प्रारूप में, जाति उपजाति, माता पिता का नाम आदि होना आवश्यक है।
