नेहरू युवा केन्द्र खण्डवा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में स्वच्छ भारत अभियान पूरे देश भर में चलाया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य यह है कि सिंगल यूज़ प्लास्टिक का कम से कम उपयोग हो और उसका सही तरीके से निपटान हो इसी कड़ी को ध्यान में रखते हुए नेहरू युवा केन्द्र खण्डवा जिला युवा अधिकारी श्रीमती पूजा कौशिक जी के निर्देशानुसार छैगांवमाखन ब्लॉक के राष्ट्रीय स्वयंसेवक जितेंद्र कोचले ने अखिल भारतीय बलाई युवा महासंघ की टीम के साथ मिलकर छैगांवमाखन स्तिथ बाबा साहेब अंबेडकर जी के भवन एवं भवन परिसर में साफ सफाई की एवं सिंगल यूज़ प्लास्टिक एकत्र किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय बलाई युवा महासंघ खण्डवा जिला इकाई से जिला अध्यक्ष प्रभु मसानी, छैगांवमाखन नगर अध्यक्ष दीपक नीरज, उपाध्यक्ष नागेश ओसवाल सही उनकी पूरी टीम मौजूद रही...