मध्यप्रदेश राज्य के खंडवा जिला के हरसूद ब्लॉक से सुनील साद ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बृजेश जी से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि वे निष्ठा स्वास्थ्य वाणी बराबर सुनते हैं। बृजेश जी को आधार कार्ड अपडेट के बारे में कोई जानकारी नई थी की आधार कार्ड कहा और कैसे अपडेट होता है। बृजेश जी ने आधार कार्ड अपडेट की जानकारी निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर सुना है, इसको सुनने के बाद बृजेश जी ने अपना आधार कार्ड अपडेट करवा लिया हैं। इसके लिए वे निष्ठा स्वास्थ्य वाणी को धन्यवाद दे रहे है।
