मध्यप्रदेश राज्य के खंडवा जिला के हरसूद ब्लॉक के निसानिया गाँव की निवासी छाया पवार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि मोबाइल वाणी पर चल रहे कार्यक्रम को छाया जी ने सुना और इन्हे यह जानकारी मिली की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जा आप अपना इलाज मुफ्त में करवा सकते है। इसका आसार यह हुआ की छाया जी ने अपने नजदीकी स्वास्थय केंद्र जा कर अपने ब्लड की जाँच करवाया और इन्हे दवा भी मुफ्त में मिल गयी है। छाया जी का कहना है की, यह जानकारी उन्हें मोबाइल वाणी के माध्यम से मिली है। समस्या का समाधान होने से छाया जी बहुत खुश है और निष्ठां स्वास्थय वाणी को धन्यवाद दे रहे है।
