मध्यप्रदेश राज्य के खंडवा जिला की निवासी दीपिका राठौर ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि छह दिन पहल उनके द्वारा निष्ठां स्वास्थ्य वाणी पर गायत्री कलमे का एक समस्या रिकॉर्ड करवाया गया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि गायत्री कलमे का आयुष्मान कार्ड नहीं बन रहा था। जिसके बाद दीपिका राठौर ने गायत्री कलमे की सहायता की और उनका आयुष्मान कार्ड बनवा दिया है।