मध्यप्रदेश राज्य के खंडवा जिला के छैगाँव माखन से कुलदीप ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि उनके गाँव में पानी की बहुत समस्या है। मवेशियों के लिए भी पानी नहीं है। बिजली भी दो महीने से कटी हुई है। पंचायत ने गाँव वालों से बिजली के लिए 500 - 500 रूपए लिए है लेकिन अभी तक इनके गांव में बिजली नहीं आयी है
