-प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने वित्तीय क्षेत्र की स्थिति की समीक्षा की। आर्थिक वृद्धि को गति देने के लिए ढांचागत और कल्याणकारी उपायों पर विचार विमर्श किया। -भारतीय थल सेना, नौ सेना और वायु सेना आज देश के कोविड योद्धाओं के प्रति एकजुटता और सम्मान प्रदर्शित करेगी। -केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि लॉकडाउन के तीसरे चरण में देश के आधे हिस्से में काम-काज पूरी तरह शुरू हो जाएगा। -प्रवासी मजदूरों और छात्रों को उनके गृह राज्य भेजने के लिए श्रमिक विशेष रेल गाड़ियों का संचालन जारी। -पूरे देश में लाइफ-लाइन उड़ान योजना के तहत 422 उड़ानों से 790 टन आवश्यक चिकित्सा सामग्री की आपूर्ति। -संयुक्त अरब अमारात में भारतीय दूतावास से जारी वेबसाइट पर एक लाख 57 हजार से अधिक फंसे लोगों ने घर वापसी के लिए पंजीकरण कराया।