-केन्‍द्र सरकार ने पूर्णबंदी चार मई से दो और सप्‍ताह के लिए बढाई। ग्रीन जोन इलाकों में छूट। -प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने उड्डयन और ऊर्जा क्षेत्र की समीक्षा के लिए अलग-अलग बैठके कीं। -रेल मंत्रालय विभिन्‍न स्‍थानों पर फंसे प्रवासी मजदूरों और अन्‍य लोगों के आवागमन के लिए श्रमिक स्‍पेशल रेलगाडियां चलाई। तेलंगाना से पहली विशेष रेलगाडी झारखंड के लिए रवाना हुई । -स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने कहा - मरीजों की स्‍वस्‍थ होने की दर पिछले 14 दिन में 25 प्रतिशत से अधिक हुई। चिकित्‍सा उपकरणों की कोई कमी नहीं। -सात राज्‍यों की दो सौ नई मंडियां कृषि उपज के विपणन के लिए ई-नैम प्‍लेटफॉर्म से जुडीं। -हर्सल गिब्स नीलाम करेंगे ऐतिहासिक पारी वाला बल्ला, हासिल किया था वनडे का सबसे बड़ा लक्ष्य