-केन्द्र ने कोविड-19 के ठोस प्रबंधन के लिए राज्यों से विशेष हस्तक्षेप वाले क्षेत्रों की पहचान करने को कहा। -कोविड-19 से उपचार के बाद स्वस्थ होने वाले लोगों की दर 25 प्रतिशत हुई। रोगियों की संख्या अब 11 दिनों में दोगुनी। -निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र में विधान परिषद चुनाव कराने की अनुमति दी। -झारखंड विशेष रेलगाडी के माध्यम से तेलंगाना से अपने प्रवासी मजदूरों को वापस ला रहा है। अन्य राज्यों ने भी अपने मजदूरों को वापस लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। -राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने गुजरात और महाराष्ट्र के स्थापना दिवस पर वहां के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। -भारत को भारत में हराना है हमारा पहला लक्ष्य, टेस्ट रैंकिंग में नंबर 1 बनने के बाद गरजा ऑस्ट्रेलिया
