झारखण्ड राज्य के बिष्णुगढ़ प्रखंड के हज़ारीबाग़ जिले से रीता देवी वार्ड सदस्या मेरी पंचायत मेरी शक्ति के माध्यम से यह कहती हैं कि उनके बगल में एक महिला और बेटा दोनों में 12 बजे रात में लड़ाई हो गई थी। जब हल्ला का आवाज होने लगा तो रीता देवी ने उनके घर जाकर देखा की उस महिला का बेटा लड़ाई कर रहे थे और साथ ही अपनी विकलांग बहन के साथ भी लड़ाई कर रहा था। उस महिला के लड़के ने अपनी माँ को मारा और कान में पहने हुए झुमके को खींचा जिससे उस महिला के कानों से खून निकलने लगा। तब रीता देवी ने उस महिला के बेटे को समझाया और महिला को तुरंत अस्पताल ले जाकर उसका इलाज करवाया