झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग़ जिला के टाटीझरिया से सबीता देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से ये बताना चाहतीं है, कि वो कुछ महिलाओं के साथ मिल कर महिला ग्रुप चलतीं हैं।महिला ग्रुप में महिलाओं के साथ हो रही हिंसा को लिखतीं हैं, महिलाओं के प्रति जो भेद-भाव है, होता है, उसे लिखतीं हैं, तो घर से ही उन्हें कहा जाता है, बहुत मैडम बन गयी हो ,मैडम बन कर रेजिस्टर लिख रही हो।लड़कियों के साथ भी ऐसा ही होता है ,महिलाओं और लड़कियों के साथ जब घर वालों से ही सहयोग नहीं मिलता है, तो समाज वाले तो आरोप लगायें ही।