भारत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सा विशेषज्ञों की 80% कमी है. रिपोर्ट बताती है कि इसमें सर्जन, प्रसूति विशेषज्ञ और स्त्री रोग विशेषज्ञ, फिजिशियन और बाल रोग विशेषज्ञ शामिल हैं.सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं के बुनियादी ढांचे का एक महत्वपूर्ण स्तंभ हैं जो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के लिए रेफरल केंद्रों के रूप में काम करते हैं. इसमें एक ऑपरेशन थिएटर, एक्स-रे, लेबर रूम और प्रयोगशाला सुविधाओं के साथ 30 बेड की सुविधा दी जाती
फूलों की वर्षा, शरद की फुहार, सूरज की किरणें, खुशियों की बहार, चन्दन की खुशबू, अपनों का प्यार, मुबारक हो आप सबको, बसंत पंचमी का त्योहार श्रोताओं आप सभी को मोबाइल वाणी परिवार की ओर से सरस्वती पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं
हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस इसलिए मनाया जाता है, क्योंकि इसी दिन पूरे देश में संविधान लागू किया गया है। 26 जनवरी, 1950 को संविधान लागू होने के साथ ही भारत को पूर्ण गणराज्य घोषित किया गया था। यही वजह है कि हर साल इस खास दिन की याद में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है।दोस्तों आप सभी देश वासियों को मोबाइल वाणी परिवार की ओर से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की मौसम पत्रिका में इस महीने की शुरुआत में प्रकाशित अध्ययन में पांच प्रमुख फसलों-धान, मक्का, कपास, गेहूं और आलू पर जलवायु परिवर्तन के असर को दिखाने के लिए 1986 से 2020 के बीच बारिश तथा तापमान के आंकड़ों का इस्तेमाल किया गया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में मंगलवार दोपहर लगभग 30 सेकेंड तक भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गई है। भूकंप के झटके के बाद लोग घरों और ऑफिस से बाहर निकलकर खुले में आ गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को आए भूकंप का केंद्र नेपाल था।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
उम्मीदवार की नियुक्ति स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की आयुष्मान भारत योजना में ग्राहक सेवा प्रतिनिधि के पद पर की जा रही है जिसके लिए मासिक वेतन ₹28,500 होगा। ऐसा हम नहीं, सोशल मीडिया के माध्यम से तेज़ी से वायरल हो रहे एक नियुक्ति पत्र में कहा जा रहा है. उम्मीदवार के नाम के साथ शेयर किये जा रहे नियुक्ति पत्र में लिखा है कि सूचित किया जाता है कि उपरोक्त उम्मीदवार का स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा आयुष्मान भारत योजना में ग्राहक सेवा प्रतिनिधि के पद पर सरकारी नौकरी के समक्ष नियुक्त किया गया है। आपका मासिक वेतन 28,500 रूपए सभी भत्तों सहित निर्धारित किया गया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4,46,82,015 पर पहुंच गई है। वहीं, संक्रमण से दो और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,30,735 हो गई है। इनमें केरल द्वारा कोविड-19 से मौत के आंकड़ों का पुनर्मिलान करने के बाद मृतकों की सूची में शामिल किया गया एक मामला शामिल है। वहीं, दूसरा मामला उत्तर प्रदेश से संबंधित है, जहां एक मरीज ने रविवार को दम तोड़ दिया। आंकड़ों के मुताबिक, संक्रमण की दैनिक दर 0.11 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक दर 0.08 प्रतिशत दर्ज की गई है।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
