साफ पानी और स्वच्छता यह दोनों मुद्दे कितने अहम हैं, इसका अंदाजा कोविड-19 महामारी में सभी को हो गया था। लेकिन इसके बावजूद आपको यह जानकर हैरानी होगी कि 2030 तक केवल एक-चौथाई देश ही अपने द्वारा तय साफ-सफाई के लक्ष्यों को हासिल कर पाएंगे। वहीं 55 फीसदी देश इस दशक के अंत तक साफ पानी जैसे अहम मुद्दे के लक्ष्य को हासिल करने के ढर्रे पर नहीं हैं। यह जानकारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) और यूएन वाटर द्वारा जारी नई रिपोर्ट “ग्लोबल एनालिसिस एंड असेसमेंट ऑफ सैनिटेशन एंड ड्रिंकिंग वाटर (ग्लास) 2022” में सामने आई है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।