साल 2020 के दौरान कुल 1,20,806 घातक दुर्घटनाएं हुईं और ज्यादातर युवा वर्ग के लोग इनकी चपेट में आए. सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा जारी एक नई रिपोर्ट से यह जानकारी मिली. भारत में सड़क दुर्घटनाएं-2020’ नामक रिपोर्ट में कहा गया है कि कुल 1,20,806 घातक दुर्घटनाओं में से 43,412 दुर्घटनाएं राष्ट्रीय राजमार्गों पर, 30,171 दुर्घटनाएं राज्य के राजमार्गों पर और 47,223 दुर्घटनाएं अन्य सड़कों पर हुईं। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।