आजकल कम उम्र में ही लोग लम्बी और गंभीर बीमारियों की चपेट में आने लगे हैं. लाइफस्टाइल और खानपान खराब होने से सेहत से जुड़ी कई तरह की समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं. इसकी वजह से कई गंभीर और खतरनाक स्थिति बनने लगी है. इसी से बचाव और जागरूकता के लिए हर साल 7 अप्रैल को वर्ल्ड हेल्थ डे (World Health Day 2024) मनाया जाता है. इस वर्ल्ड हेल्थ डे का थीम 'माई हेल्थ-माई राइट' मतलब 'मेरा स्वास्थ्य-मेरा अधिकार' रखा गया है. इस बार वर्ल्ड हेल्थ डे का उद्देश्य अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं, साफ पानी-हवा, पोषण से भरपूर आहार और साफ-सफाई है. तो दोस्तों आइये हम सब संकल्प ले और स्वस्थ आदतें अपनाएं: अपने आहार पर ध्यान दें, नियमित व्यायाम करें, पर्याप्त नींद लें और तनाव मुक्त रहने का प्रयास करें,डॉक्टर से नियमित रूप से जांच कराएं, स्वस्थ आदतों के महत्व के बारे में अपने परिवार, दोस्तों और समुदाय के लोगों को जरूर बताएं.ये सरल कदम आपके स्वास्थ्य में सुधार ला सकते हैं.मोबाइल वाणी परिवार यह मानता है कि विश्व स्वास्थ्य दिवस सिर्फ एक दिन का उत्सव नहीं है, बल्कि यह स्वस्थ जीवन जीने के प्रति सचेत और सजग रहने का निरंतर प्रयास है. आइए मिलकर यह सुनिश्चित करें कि "स्वास्थ्य सबका अधिकार" वाकई में सच हो जाए

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के जिला नालन्दा से रूपा कुमारी , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती है कि प्राइवेट अस्पताल में जिस तरह से इलाज होता और जिस तरह की सुविधा उपलब्ध है उस तरह की सुविधा और इलाज़ सरकारी अस्पतालों में नहीं है , और जिस तरह से प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाई होता है उस तरह की पढ़ाई सरकारी स्कूलों में नहीं होता है। प्राइवेट स्कूलों में बच्चे पढ़ -लिख कर बड़ा मुक़ाम हासिल कर रहे हे जबकि सरकारी स्कूलों के बच्चे एसा नहीं कर पा रहे है।

बिहार राज्य के नालंदा जिले से आकांक्षा ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताती हैं की उनके गांव में अब अस्पताल बन गया जिससे ग्रामीण अब इलाज करवा पाएंगे अधिक जानकारी ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी जानकारी सुनें

बिहार राज्य के नालंदा जिले से आकांक्षा ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताती हैं की उनके गांव मे कई ऐसे लोग हैं जो सरकारी स्कूल में अपने बच्चे को पढ़ने नहीं भेजते जबकि हर तरह की सुविधा मिलती है। अच्छी शिक्षा के लिए लोग प्राइवेट स्कूल में दाख़िला करवाते है। अधिक जानकारी ऑडियो पर क्लिक करें

बिहार राज्य के नालंदा जिले से सरिता की बात मोबाइल वाणी के माध्यम से पुष्पा कुमारी से हुई वो बताती हैं की सरकारी स्कूल में सही से पढाई नहीं होती है अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी जानकारी सुनें

बिहार राज्य के नालंदा जिले से सरिता की बात मोबाइल वाणी के माध्यम से उषा कुमारी से हुई वो बताती हैं की सरकारी अस्पताल में समय से इलाज नहीं होता है नहीं तो डॉक्टर समय से आते हैं गरीब हो या आमिर सभी परेशान हो जाते हैं इलाज करवाने के लिए अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी जानकारी सुनें

बिहार राज्य के नालंदा जिले से कुंदन की बात मोबाइल वाणी के माध्यम से एक दीदी से हुई उन्होंने बताया की सरकारी स्कूल में सुविधा नहीं मिलती है,शिक्षक द्वारा अच्छे से पढ़ाई नहीं होती है अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी जानकारी सुनें