बिहार राज्य के नालंदा जिला के नूरसराय प्रखंड से शम्भू शरण ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सुझाव दिया कि "चलो चलें" कार्यक्रम के अंतर्गत बिहार के दर्शनीय स्थलों के बारे में भी बताना चाहिए
बिहार राज्य के नालंदा जिला के नूरसराय प्रखंड से शम्भू शरण ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि आज देशभर में विजय दशमी का पर्व मनाया जाएगा
बिहार राज्य के नालंदा जिला के नगरनौसा प्रखंड से रिंकू कुमारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि आज रामनवमी का पर्व है.
बिहार राज्य के नालंदा जिला के नगरनौसा प्रखंड से रिंकू कुमारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं को बारह महीने मनरेगा के अंतर्गत काम मिलना चाहिए
हमारे देश भारत में पर्वों और त्योहार की परम्परा अति प्राचीन काल से चली आ रही है जो विभिन्न ऋतुओं में भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में सभी समुदायों के द्वारा पुरे हर्षो- उल्लास और प्रसन्नता के साथ मनाये जाते है। जी हां दोस्तों हम बात कर रहे है रामनवमी की जो की आज देश प्रदेश में बड़े ही धूमधाम से मनायी जा रही है। रामनवमी का त्योहार जो हमारी धरोहर है और हमारी संस्कृति का एक हिस्सा है यह हमारे जीवन को खुशियों और उमंग से भर देता है। हर वर्ष चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को रामनवमी का त्योहार मनाया जाता है।सनातन मान्यताओं के अनुसार इसी तिथि पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का जन्म हुआ था। इस अवसर पर मंदिरों में विधि विधान से पूजा पाठ किया जाता है ,और शहर में श्री राम से जुड़ी विभिन्न प्रकार की मनमोहक झांकियां निकाली जाती है। मोबाइल वाणी परिवार की ओर से आप सभी श्रोताओं को रामनवमी की ढेर सारी बधाईयाँ।
Transcript Unavailable.
सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...
मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है रोजगार समाचार। यह नौकरी उन लोगों के लिए है जो बिहार सरकार द्वारा निकाली गयी बीएसपीएचसीएल क्लर्क और स्टोर सहायक के 230 पदों पर कार्य करने के लिए इच्छुक है ।इसमें पत्राचार लिपिक के 150 पद और स्टोर सहायक के 80 पदों पर रिक्तियां निकाली गयी हैं। इन पदों पर वेतनमान 9200-15500/- रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा। इन पदों के लिए वैसे उम्मीदवार आवेदन कर सकते है, जिन्होंने किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री प्राप्त किया हो । इन पदों पर आवेदन करने के लिए आयु सीमा 21-37 वर्ष रखी गई है। साथ ही आवेदनकर्ताओं का चयन लिखित परीक्षा पर आधारित होगा।इन पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क जेनरल उम्मीदवारों के लिए 1500 रुपए और दिव्यांग आवेदकों के लिए एससी/एसटी (केवल बिहार का मूल निवासी), महिला आवेदकों (केवल बिहार का मूल निवासी) के लिए 375 रुपए रखे गए हैं।यदि आप के पास मांगी गयी सारी योग्यताएं है तो आप अपना आवेदन आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए आप इस वेबसाइट पर जा सकते हैं वेबसाइट है www.bsphcl.co.in .याद रखिये आवेदन करने की अंतिम तिथि 30अप्रैल 2024 रखी गयी है। तो साथियों अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी तो मोबाइल वाणी एप्प पर लाइक बटन दबाये साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने दोस्तों के साथ बाँट भी सकते हैं।
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिलदेव शर्मा मुर्गीपालन में रानी खेत बीमारी के सम्बन्ध में जानकारी दे रहे हैं। सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
बिहार राज्य के नालंदा जिले के नूरसराय प्रखंड से शम्भू प्रसाद ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा दी जा सकती है
