बिहार राज्य के जिला नालंदा से स्वीटी रानी ,की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से अर्चना देवी से हुई , अर्चना देवी बताती है कि बेटी को पढ़ना चाहिए । ताकि वह जीवन में आगे बढ़े अपने पैरों में खड़ा हो सके। उन्होंने समाज के लोगों को समझाया कि जिस तरह हम अपने बेटों को पढ़ाते है , उसी तरह बेटियों को भी पढ़ाना चाहिए , ताकि वह अपने पैरों में खड़े हो सके और अपने माता -पिता का सहारा बन सके। समाज को भी अपनी सोच को बेटियों के प्रति बदलने की जरूरत है। बेटी के जन्म के बाद उसके दहेज़ की चिंता न करके उसके पढ़ाई के बारे में सोचना चाहिए।

बिहार राज्य के जिला नालंदा से स्वीटी रानी ,की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से कंचन देवी से हुई , कंचन देवी बताती है कि कई लोगों को सही समय से जल जीवन मिशन के तहत पानी नहीं मिल पाता है। सरकार द्वारा हर घर जल मिशन के तहत पानी टंकी का निर्माण तो हुआ लेकिन पानी आधे गाँव तक ही मिल पाता है। कभी -कभी 3 से 4 दिन तक पानी नहीं मिल पाता है।

बिहार राज्य के नालंदा जिला के चंडी प्रखंड से निर्मला कुमारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" योजना से बेटियों को लाभ मिलता है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के नालंदा जिला से स्वीटी रानी ,की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से कंचन देवी से हुई , कंचन देवी बताती है कि बेटियों को पढ़ना बहुत जरूरी है। ताकि वह अपने पैरों पर खड़ा हो सके और आगे बढ़ सके । उन्होंने समाज में लोगों को समझाया की हमें बेटा और बेटी में फर्क नहीं करना चाहिए। समाज को भी बेटियों के प्रति अपनी सोच को बदलने की जरूरत है।

बिहार राज्य के जिला नालंदा से रूपा कुमारी ,मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती है कि पहले पानी के लिए बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता था। दूसरे के घरों से पानी लाना पड़ता था। लेकिन अब नल जल योजना के तहत लोगों को पानी दिया जा रहा है। अगर कहीं पाइप में लीकेज है तो उसे तुरंत ठीक करवाना चाहिए इससे पानी की बर्बादी होती है।

बिहार राज्य के जिला नालंदा से स्वीटी कुमारी , की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से पूनम कुमारी से हुई। पूनम कुमारी बताती है कि जल जीवन मिशन के तहत कई लोगों को समय से पानी नहीं मिल पाता है। जिसके कारण लोग बहुत परेशान है। सबके घर में जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकी का निर्माण तो हुआ लेकिन पानी की सुविधा नहीं मिला। समय पर पानी नहीं दिया जाता है। सरकार की इस योजना का लाभ कई लोगों को नहीं मिल पा रहा है।

बिहार राज्य के नालंदा जिला से स्वीटी कुमारी , की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से पूनम कुमारी से हुई , पूनम कुमारी बताती है कि बेटियों को पढ़ना बहुत जरूरी है ताकि वह अपने पैरों पर खड़ा हो सके , अपने जीवन में आगे बढ़ सके । वह समाज के लोगों को समझाया की बेटा और बेटी में भेद भाव नहीं करना चाहिए। जिस तरह हम अपने बेटों को पढ़ाते है उसी तरह बेटियों को भी पढ़ाना चाहिए , ताकि वह अपने पैरों पर खड़ी हो सके। अपने माता- पिता का सहारा बन सके। समाज को भी अपने बेटियों के प्रति अपनी सोच बदलने की जरूरत है। बेटियों के जन्म लेने पर दहेज़ की चिंता नहीं करके उनको पढ़ा कर जीवन में आगे बढ़ने में मदद करे।

बिहार राज्य के नालंदा जिला के चंडी प्रखंड से निर्मला कुमारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि इनके गांव में स्थित दोनों वार्डों में नल जल योजना का लाभ मिल रहा है।लेकिन अभी भी कुछ घर ऐसे हैं जिन्हें योजना का लाभ नही मिल रहा है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

मोबाइल वाणी के माध्यम से रूपा कुमारी , यह बताना चाहती है कि कन्या सुकन्या योजना और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसी योजनाओं के तहत लड़कियों को शिक्षा दी जा रही है। जैसे पहले बेटियां स्कूल नहीं जा पाती थीं, लेकिन अब वे स्कूल जाने लगी हैं। बेटी और महिलायें सशक्त हो गई है। बेटियां आगे बढ़ रही है। पहले के समय में बेटियों को गर्भ में ही मार दिया जाता था, और बेटियों को शिक्षा से वंचित रखा जाता था। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना से लोगों को बहुत लाभ हुआ है। बेटियां अब स्कूलों जाने लगी है ,हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है।

बिहार राज्य के नालंदा जिला के चंडी प्रखंड से निर्मला कुमारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अनिल से जल जीवन मिशन के बारे में साक्षत्कार लिया। बातचीत सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और सुनें पूरी बात ।