बिहार राज्य के नालंदा जिला के नूरसराय प्रखण्ड से शम्भू शरण प्रसाद ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि मोबाइल वाणी पर जो कार्यक्रम चल रहा है "बचपन मनाव बढ़ते जाओ" उसमे बताया गया है कि बच्चों के साथ कैसा व्यवहार करें, खुद का बचपन याद करते हुए हसे और खेले। खुश रहेंगे तो स्वस्थ्य भी रहेंगे

बिहार राज्य के नालंदा जिला के नूरसराय प्रखण्ड से शम्भू शरण प्रसाद ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिला के बिना पुरुष वर्ग अधूरा है, लोग इस बात को मान भी रहे हैं। लेकिन जैसे ही जिम्मेदारी आ जाता है महिलाओं को संपत्ति में अधिकार देने का तो न ही इस बात का समर्थन पिता करते है और ना ही पति। उनका कहना है कि महिलाओं को संपत्ति में अधिकार देने से पारिवारिक झगड़ा बढ़ेगा। लेकिन पिता को अपनी सोंच बदलने की आवश्यकता है और महिलाओं को संपत्ति में अधिकार दिया जाना चाहिए विस्तारपूर्वक खबर सुनने के लिए क्लिक करें ऑडियो पर।

बिहार राज्य के नालंदा जिला के नूरसराय प्रखण्ड से शम्भू शरण प्रसाद ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि मोबाइल वाणी पर जो गर्मी से बचाव के लिए कार्यक्रम चलाया जा रहा है, वह उन्हें बहुत अच्छा लगा। और लोगों को सही जानकारी भी मिल रही है कि कैसे घर की छत पे प्लांटेशन कर के घर को ठंडा रख सकते हैं

बिहार राज्य के नालंदा जिला से आकांक्षा कुमारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रीना देवी से बातचीत किया। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि दुनिया में जितने भी लोग हैं सभी जीविका चलाने के लिए जमीन, जायदाद और प्राकृर्तिक संसाधनों पर पूरी तरह से निर्भर है। उनमे आधा से ज्यादा आबादी महिलाओं का है। जमीन का अधिकार महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाता है। अधिकार मिलने से महिलाएं अपनी जमीन में खेती कर सकती हैं और आजीविका चला सकती है।

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के अंतर्गत कृषि विशेषज्ञ जीव दास साहू ,ज्वार के फसल में लगने वाले रोग और किट नियंत्रण की जानकरी दे रहे हैं। ज्वार के फसल से जुड़ी कुछ बातें किसानों को ध्यान में रखना ज़रूरी है। इसकी पूरी जानकारी सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें.

सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...

बिहार राज्य के नालंदा ज़िला से रूपा की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से गोकुलपुर निवासी इंदु देवी से हुई। ये कहती है कि महिलाओं के नाम से जमीनी अधिकार होना चाहिए। महिला का नाम से जमीन होगा तो लोगों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। अगर पति जमीन ले रहे है तो उनके बाद भाई का अधिकार होता है और इसी जगह अगर महिला जमीन लेती है तो जमीन पर केवल उसी का अधिकार रहेगा

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा धान की सीधी बुवाई तकनीक से होने वाले कई लाभ के बारे में जानकारी दे रहे हैं। विस्तारपूर्वक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

बिहार राज्य के नालंदा जिला के चंडी प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता संगीता कुमारी ने बाबे कुमार से साक्षात्कार लिया।बाबे कुमार ने बताया कि महिलाओं को सम्पत्ति में अधिकार मिलना चाहिए। यदि महिलाओं को सम्पत्ति में अधिकार मिलेगा तो वो ससुराल में विपरीत परिस्थिति में अच्छे से रह पाएंगी और परेशानी का सामना नही करना पड़ेगा। साथ ही उनकी ज़िन्दगी बेहतर होगी एवं आत्मनिर्भर बनेगी । बातचीत सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और सुनें पूरी बात ।

दोस्तों, एक बार फिर से उन्हीं दिनों को जीने की कोशिश करते हैं अपने बच्चों के संग उनके बचपन को एक त्यौहार की तरह मनाते हुए हंसते हुए, खेलते हुए, शोर मचाते बन जाते हैं उनके दोस्त और जानने की कोशिश करते हैं इस बड़ी सी दुनिया को उनकी आंखों से | घर और परिवार ही बच्चों का पहला स्कूल है और माता पिता दादा दादी और अन्य सदस्य होते हैं उनके दोस्त और टीचर हो. साथ में ये भी कि बच्चों के दिमाग का पचासी प्रतिशत से अधिक विकास छह वर्ष की आयु तक हो जाता है.