बिहार राज्य के नालंदा ज़िला के नगरनौसा ज़िला से शोभा ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि बाहर का खाना बच्चों को नहीं खिलाना चाहिए। डब्बा बंद खाना बच्चों को नहीं देना चाहिए इससे बच्चे का स्वास्थ्य ख़राब हो सकता है। अगर बच्चों को घर का बना पौष्टिक आहार देते है तो वो बच्चों की सेहत के लिए अच्छा रहेगा ,विकास अच्छे से होगा । यह जानकारी बचपन मनाओ बढ़ते जाओ कार्यक्रम के माध्यम से पता चला। पहले ये बच्चों को कोई भी भोजन चाहे बाहर का हो या डब्बा बंद हो ,खिला देती थी। पर कार्यक्रम के माध्यम से इन्हे जानकारी मिली की बच्चों को घर का बना खाना खिलाना चाहिए। कार्यक्रम बहुत अच्छ चल रहा है

बिहार राज्य के नालंदा ज़िला के नगरनौसा ज़िला से शोभा ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि फुला देवी अशिक्षित थी जिस कारण उनके पिता ने अपनी पूरी संपत्ति पति के नाम कर दिया गया था।महिला अशिक्षित हो तब भी संपत्ति पति के नाम नहीं करना चाहिए। अशिक्षित महिला बेसहारा और डरी हुई रहती है। अगर पति के नाम संपत्ति चल जाएगा तो वो उन पर अधिकार रखेंगे। इसीलिए महिलाओं को शिक्षा ग्रहण करना ज़रूरी है ताकि वो अपने हक़ और अधिकार की जानकारी रखे।

बिहार राज्य के जिला नालंदा के हिलसा ब्लॉक से कुमारी आकांक्षा की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से उर्मिला देवी से हुई। उर्मिला देवी यह बताना चाहती है कि महिला का हौसला बढ़ाना होगा। तभी उनको जमीन पर अधिकार मिल सकता है।

बिहार राज्य के जिला नालंदा के हिलसा ब्लॉक से कुमारी आकांक्षा मोबाइल वाणी के माध्यम से सोनाली से हुई। सोनाली यह बताना चाहती है कि महिला को अपने परिवार के साथ मिलकर खुद का रोजगार करना चाहिए। जैसे मुर्गी पालन , बकरी पालन , सिलाई और कई रोजगार कर सकती है।

बिहार राज्य के जिला नालंदा के हिलसा ब्लॉक से कुमारी आकांक्षा मोबाइल वाणी के माध्यम से कोमल कुमारी से हुई। कोमल कुमारी यह बताना चाहती है कि महिला को अपने परिवार के साथ मिलकर खुद का रोजगार करना चाहिए। जैसे मुर्गी पालन , बकरी पालन , सिलाई और कई रोजगार कर सकती है।

बिहार राज्य के जिला नालंदा के हिलसा ब्लॉक से कुमारी आकांक्षा मोबाइल वाणी के माध्यम से छोटी कुमारी से हुई। छोटी कुमारी यह बताना चाहती है कि महिला समाजिक चक्र को शिक्षित होकर तोड़ सकती है।

बिहार राज्य के जिला नालंदा के चंडी ब्लॉक से रूपा कुमारी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से गुड़िया कुमारी से हुई। गुड़िया कुमारी यह बताना चाहती है कि अगर महिला शिक्षित नहीं है तो उनको बहुत परेशानी होती है। उनको अगर साइन करने भी नहीं आता है तो उनको बैंक के कार्य करवाने में बहुत परेशानी होती है। उनको जमीन पर अधिकार लेने में भी परेशानी हो सकती है।

बिहार राज्य के जिला नालंदा के चंडी ब्लॉक से रूपा कुमारी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से रिंकू कुमारी से हुई। रिंकू कुमारी यह बताना चाहती है कि महिला के शिक्षित नहीं होने के कारण महिला को बहुत परेशानी होता है। उनका जमीन पर दूसरे लोग कब्जा कर लेती है। अशिक्षित होने के कारण महिला अपने बच्चों को पढ़ा नहीं पाती है। बच्चों को पालने में भी परेशानी होती है।

इस कार्यक्रम में हम जानेंगे जल संरक्षण और ऊर्जा बचत से जुड़ी सरकारी योजनाओं के बारे में। साथ ही, यह कार्यक्रम बताएगा कि आप इन योजनाओं का लाभ कैसे उठा सकते हैं और अपने गाँव के विकास में कैसे योगदान दे सकते हैं। स्वच्छ पानी और सतत ऊर्जा के महत्व को समझते हुए, हम एक बेहतर कल की ओर कदम बढ़ाएंगे। क्या जल सरंक्षण की योजनाओं के बारे में आपने भी सुना है, क्या आप इन योजनाओं का लाभ आपने भी उठाया है, क्या आपके गाँव में जल सरंक्षण की कोई प्रेरणादायी कहानी है ?

सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...