बिहार राज्य के नालंदा जिला के नूरसराय प्रखंड से शम्भू प्रसाद ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि बचपन मनाओ बढ़ते जाओ के तहत जो कार्यक्रम चल रहा है वह बहुत अच्छा लगा। उन्होंने बताया कि बच्चों पर गुस्सा नहीं करना चाहिए। अगर बच्चे से कोई गलती हो जाये तो उसे प्यार से समझाना चाहिए

बिहार राज्य के नालंदा ज़िला के चंडी प्रखंड से माधवपुर बाजार से रूपा की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से नीलम देवी से हुई। ये कहती है कि महिलाओं के नाम से जमीन होना चाहिए। खेती बाड़ी करेंगी तो उन्हें फायदा होगा। इनके घर में इनकी सास के नाम से जमीन है

बिहार राज्य के नालंदा ज़िला के चंडी प्रखंड से माधवपुर बाजार से रूपा की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से अंजलि कुमारी से हुई। ये कहती है कि महिलाओं को शिक्षित होना ज़रूरी है। शिक्षित महिला रहेगी तो भविष्य में उन्हें कोई दिक्कत नहीं होगी ।शिक्षित महिला का समाज में सम्मान होता है। महिलाओं का जमीनी अधिकार होना चाहिए ।

बिहार राज्य के नालंदा ज़िला के चंडी प्रखंड से माधवपुर बाजार से रूपा की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से अभिलाषा से हुई। ये कहती है कि महिलाओं को शिक्षित होना ज़रूरी है। शिक्षित महिला रहेगी तो भविष्य में कुछ कार्य कर सकती है। अभिलाशा अभी सिलाई का कार्य करती है और श्रृंगार का दूकान चलाती है। महिला आगे बढ़ कर लोन के सहारे अपना खुद का रोजगार कर सकती है। महिलाओं को जमीनी अधिकार मिलना चाहिए ,इनके नाम से जमीन नहीं है पर आगे जमीन लेने की सोच रख रही है। जमीन का अधिकार मिलने में कोई बाधा नहीं है

आपका पैसा आपकी ताकत की आज की कड़ी में हम सुनेंगे और जानेंगे सरकारी बीमा योजना से जुड़ी जानकारी

बिहार राज्य के नालंदा जिला के नगरनौसा प्रखंड से डॉ. शंभूशन प्रसाद ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि प्रदूषित वातावरण कारण ही कहीं आस-पास अच्छी बारिश होती है और कहीं बारिश बिल्कुल नहीं होती है। सड़क निर्माण के कारण पेड़ों की कटाई कर दी जाती है जिससे वन क्षेत्र में कमी आती है। जब तक ऐसा होता रहेगा यह वातावरण नहीं बदलेगा। इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम दस से बीस पेड़ लगाने चाहिए।

बिहार राज्य के नालंदा जिला के हिलसा प्रखंड से आकांक्षा कुमारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से उर्मिला देवी से बातचीत किया। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि पति के संपत्ति में महिला का भी अधिकार होना चाहिए। इसके लिए सभी को मिल कर आवाज़ उठाने की आवश्यकता है।

दोस्तों, मोबाइलवाणी के अभियान क्योंकि जिंदगी जरूरी है में इस बार हम इसी मसले पर बात कर रहे हैं, जहां आपका अनुभव और राय दोनों बहुत जरूरी हैं. इसलिए हमें बताएं कि आपके क्षेत्र में बच्चों को साफ पानी किस तरह से उपलब्ध हो रहा है? क्या इसमें पंचायत, आंगनबाडी केन्द्र आदि मदद कर रहे हैं?आप अपने परिवार में बच्चों को साफ पानी कैसे उपलब्ध करवाते हैं? अगर गर्मियों में बच्चों को दूषित पानी के कारण पेचिस, दस्त, उल्टी और पेट संबंधी बीमारियां होती हैं, तो ऐसे में आप क्या करते हैं? क्या सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों से बच्चों का इलाज संभव है या फिर इलाज के लिए दूसरे शहर जाना पड रहा है? जो बच्चे स्कूल जा रहे हैं, क्या उन्हें वहां पीने का साफ पानी मिल रहा है? अगर नहीं तो वे कैसे पानी का इंतजाम करते हैं?

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के नालंदा ज़िला के चंडी प्रखंड से रूपा की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से पूनम कुमारी से हुई। ये कहती है कि महिला अगर पढ़ी लिखी होगी तो वो गरीबी चक्र को तोड़ सकती है। महिला के नाम से जमीन होना चाहिए। रजिस्ट्री में कम पैसा लगता है। इनका भी जमीन में अधिकार है