बिहार राज्य के नालंदा जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता संगीता कुमारी जानकारी दे रही हैं कि वो लगभग पाँच साल से मोबाइल वाणी से जुड़ी हुई हैं। उनके क्षेत्र में और भी चैनल हैं। जिस पर आमजनों की बातें रखी जाती है। लेकिन मोबाइल वाणी इस क्षेत्र में अधिक लोकप्रिय है। इसका साधारण सा कारण यह है की यहाँ लोगों को फोन पर केवल अपनी बात या समस्या रिकॉर्ड करनी होती है। जिससे उनकी पहचान उजागर नहीं होती है। इस कारण लोग अपनी बात बेझिझक आसानी से रिकॉर्ड करते हैं। जिसके बाद हम और हमारी टीम समस्या के समाधान के लिए हर सम्भव प्रयास करते हैं। हमने यहां नगरनौसा में दर्जनों समस्याओं पर काम किया और हमने उस समस्या को हल किया। यहां हमने मुख्य रूप से राशन कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड, पेंशन, विधवा पेंशन में नाम सुधारने सहित कई समस्याओं पर काम किया। समस्या ऑनलाइन होने के कारण संबन्धित अधिकारी भी त्वरित कारवाई कर हमारी मदद करते हैं। यह बात साफ नजर आती है की अगर तकनीक का सही तरीके से उपयोग किया जाए। हमारे जीवन में कई बदलाव आ सकते हैं। जैसा की मोबाइल वाणी ने अपनी तकनीक के सहारे कई लोगों के जीवन में रोशनी फैलाई है और आगे भी मोबाइल वाणी इस तरह के कार्य में आगे रहेगी
बिहार राज्य के जिला नालंदा से रूपा कुमारी , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती है कि पहले लोगों को जब समस्या होती थी तब कोई भी समाधान नहीं हो पाता था। समस्या का समाधान करना मुश्किल था।लोग पहले समस्या होने पर बोल नहीं पाते थे। समस्या समाधान चैनल के माध्यम से इस तरह का समस्या का समाधान किया जाने लगा। समस्या समाधान चैनल में अधिक समस्या का रिकॉर्डिंग कराया जाने लगा। जिसके बाद वह समस्या को सुनकर समस्या का समाधान करती थी । जब लॉक डाउन था तब वह ऑनलाइन ही समस्या का समाधान करने का प्रयास करती थी। कई समस्या का रिकॉर्ड कराया जाता था जैसे नाली नहीं बनना , राशन कार्ड बनवाना , वृद्धा पेंशन , मोबाइल में नंबर नहीं जुड़ा होना आदि। इस तरह का समस्या का समाधान इनके द्वारा किया जाता था। उनको मोबाइल वाणी के समस्या समाधान चैनल बहुत अच्छा लगा। वह चाहती है कि इसी तरह का समस्या का समाधान मोबाइल वाणी के माध्यम से किया जाए।
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा फूलगोभी की रोपाई से सम्बंधित जानकारी दे रहे हैं। विस्तारपूर्वक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें .
मध्यप्रदेश राज्य के इटारसी ज़िला से राकेश कुमार यादव ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि महिला शिक्षित होगी तो समाज का विकास होगा। महिलाओं को शिक्षा का दुरूपयोग नहीं करना चाहिए ,इस पर गंभीरता से विचार करने की ज़रुरत है। महिलाओं की शिक्षा के लिए हर व्यक्ति को सोचना चाहिए। महिला एक साथ दो घर को शिक्षित करती है
साथियों , अनेकता में एकता का प्रतीक हमारे देश भारत ने खुद में कई विविधताओं को अपने अंदर समेटा हुआ है और पुरे साल पर्व - त्योहारों से यहां का वातावरण ऊर्जावान बना रहता है। एक पर्व जाता है और दूसरा पहले से ही दस्तक देने के लिए तैयार रहता है।इसी कड़ी में आज हम मना रहे हैं - दीपों का पर्व, दीपावली। साथियों इसी दिन भगवान श्री राम 14 साल के बाद ,अपने वनवास को पूरा कर के जब अयोध्या वापस लौटे थे,तब उनके स्वागत में अयोध्यावासियों ने पुरे अयोध्या को दीप जलाकर रौशन किया था और खुशियां मनाई थी। तब से लेकर हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की प्रदोषव्यापिनी अमावस्या तिथि को ये पर्व मनाया जाता है। इस दिन पुरे घर की सफाई की जाती है और माता लक्ष्मी एवं गणेश जी की पूजा की जाती है. लोग अपने सामर्थ्य के अनुसार रंग बिरंगे बत्तियों ,तोरण ,फूलों ,रंगोली, इत्यादि से अपने घरों को सजाते हैं और इस अवसर पर तरह - तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं। साथ ही दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मिलकर खुशियां मनाई जाती है और मिठाइयां बाटी जाती है। तो दोस्तों ,आइए आज दीपावली के दिन आशावादी दीपक जला कर पूरे विश्व के लिए सुख,शांति,समृद्धि,और प्रेम की कामना करें।
बिहार राज्य के नालंदा ज़िला के चंडी प्रखंड से रूपा कुमारी ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि मोबाइल वाणी में पहले दीदियां अपनी समस्या रखते थे जिसके बाद वालंटियर के पास फॉरवर्ड किया जाता है और वो दीदियों की समस्या को सुनते थे। तरह तरह की समस्या होती थी ,जिसको अधिकारियों के पास पहुंचाया जाता था और इस अनुसार ही समस्या का समाधान होता था ।
Transcript Unavailable.
यह नौकरी उन लोगों के लिए है जो यंत्र इंडिया लिमिटेड द्वारा निकाली गई अप्रेंटिस के पदों पर काम करने के लिए इच्छुक हैं। यंत्र इंडिया लिमिटेड में अप्रेंटिस के कुल 4,039 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इसमें नॉन-आईटीआई कैटेगरी की 1,463 वैकेंसी हैं, जबकि आईटीआई के लिए 2,576 पद रिक्त हैं. इन पदों पर काम करने के लिए वैसे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से 10वीं पास और आईटीआई किया हो . इस वैकेंसी के लिए आईटीआई और नॉन-आईटीआई दोनो कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 14 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष रखी गयी है,आयु में छूट मानदंडों के अनुसार दिया जाएगा। आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से ओबीसी और सामान्य उम्मीदवारों के लिए 200 /- रुपए और एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए: 100 /-रुपए रखा गया है। इन पदों पर स्टाइपेंड नॉन आईटीआई के लिए 6,000 रुपये और आईटीआई पास के लिए 7,000 रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा।अधिक जानकारी के लिए आवेदनकर्ता इस वेबसाइट पर जा सकते हैं। वेबसाइट है apprenticeshipindia.gov.in .इन पदों के लिए नॉन-आईटीआई कैटेगरी में चयन 10वीं के आधार पर होगा. वहीं, आईटीआई कैटेगरी में चयन 10वीं और आईटीआई के एवरेज नंबर देखें जाएंगे।याद रखिए इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 नवंबर 2024 है।
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के जिला नालंदा के हिलसा ब्लॉक से कुमारी आकांक्षा की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से उर्मिला देवी से हुई। उर्मिला देवी यह बताना चाहती है कि वह अपनी जमीन अपनी आवाज़ कार्यक्रम सुनकर यह फैसला लिया है कि वह अपनी बेटी की शादी में दहेज़ के नाम पर जमीन में हिस्सा देंगी। दहेज़ में पैसा देने पर पैसा ख़त्म हो जाता है। इसीलिए वह बेटी को जमीन में हिस्सा देंगे।
