बिहार राज्य के नालंदा जिला से संतोष कुमार मंडल मोबाईल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं। बहनों लॉकडाउन के दौरान घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं की मदद ‘डरो ना सखी’ कर रही है।हा जी महिला विकास निगम की ओर से चलाए जा रहे महिला हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर महिलाएं अपनी पीड़ा को बता रही हैं। दोनों पक्षों की तत्काल सुनवाई की जा रही है। उनकी काउंसलिंग वीडियो कॉल व फोन कर की जा रही है। गंभीर मामलों में कार्रवाई भी हो रही है।लॉकडाउन में घरेलू हिंसा से बचाने के लिए पुराने फरियादियों की भी खोज-खबर लेकर उनका फीडबैक नोट किया जा रहा है। महिला हेल्पलाइन की परियोजना प्रबंधक ज्योति कुमारी बता रही थी, कि लॉकडाउन के दौरान अबतक आठ नए मामले सामने आए हैं, जिनमें सात घरेलू हिंसा से संबंधित हैं। इसमें पांच मामले सकरा, मोतीपुर, कुढ़नी व मुशहरी के हैं।इसके साथ 35 पुराने मामलों की भी सुनवाई चल रही है। साल 2019 से अबतक 230 मामले में 168 मामले सुलझा लिए गए हैं। महिला विकास निगम के नोडल अधिकारी मो. गौस अली हैदर खां ने बताया कि महिला हेल्पलाइन नंबर 9771468021 और पटना मुख्यालय के टॉल फ्री नंबर 181 पर कॉल कर पीड़ित महिलाएं शिकायत कर रही हैं। उन्हें जागरूकता मैसेज ‘लॉकडाउन में डरो ना , सखी से कहो ना’ भेजे जा रहे हैं। सभी मामलों की सुनवाई की जा रही है। 1. कुढ़नी प्रखंड की एक महिला का पति लॉकडाउन में दूसरे राज्य में फंस गया। ससुराल वाले महिला को तरह-तरह से प्रताड़ित कर रहे थे। मारपीट भी करने लगे थे और घर से निकाल भी रहे थे। इसके बाद पीड़िता ने महिला हेल्पलाइन पर जानकारी दी। वहां से कॉल कर पति व सास-ससुर की काउंसलिंग की गई। मामले का लगातार फॉलोअप किया जा रहा है।2.लॉकडाउन में सभी लोग घर पर ही रह रहे हैं। सकरा प्रखंड में एक महिला का पति दिनभर घर पर बैठा ताने कसता और शाम को शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था। कोई उसके पति को रोकने को आगे नहीं आता। हारकर वह किसी तरह मायके चली गई और वहां से हेल्पलाइन से मदद मांगी। इसके बाद दोनो पक्षो की काउंसलिंग की गई।

बिहार राज्य के नालंदा जिला के हरणौत प्रखंड से संतोष कुमार मंडल मोबाईल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि कोरोना महामारी से जहां बचाव ही उपचार हैं लेकर लोगों को घरों में कैद रहने के लिए कहा जा रहा हैं। वहीं अतिआवश्यक सेवा के रुप में बैंककर्मी व पुलिसकर्मी मुस्तैदी के साथ अपना दायित्व निभाने में जुटे है।हमारी वोलिटियार मोबाइल वाणी सुनने के लिए फोन से प्रेरित कर रहे है। सरकार की योजनाओं की सही जानकारी हो और अफवाहों से बचेंं।अपनी समस्याओं या आपबीती बाटे....लॉक डाउन में ग्राम वाणी सामाजिक समस्या पर पर नजर रख रही है। IVR के माध्यम से सोसियल डिडेक्सन का पालन हो और अफवाह से बचें,महिला हिंसा की बचाव की संदेश दे रही है।सामुदायिक वोलिटियार क्षेत्र की सामाजिक कार्यकर्ता होने का दायित्व बखूबी निभा रही है।मुखिया जी वाढ सदस्य,सरपंच रासन विक्रेता को फोन कॉल से मिल कर रासन वितरण में आये समस्या पर। लॉक डाउन में प्रवासी मजदूर को मुख्यमंत्री आपदा सहायता राशि , गैस सब्सिडी के लिए फोन से सहयोग दे रही है। कोरोना वायरस के चलते मेडिकल की दुकानों पर मास्क नहीं मिल रहे हैं। वहीं मिल रहे हैं तो महंगे दामों पर दिए जा रहे हैं।यह खबर मेरी आवाज मेरी पहचान पर चली थी। ऐसे में नालन्दा जिला ,हरणौत प्रखंड के लोहरा गांव निवासी नीलम कुमारी एक हाथ से पूरी विकलांग है।ग्राम वाणी के साथ मेरी आवाज मेरी पहचान में सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में वोलिटियार का काम कर रही है। वह एक अच्छी लेडीज टेलर भी है.मोबाइल वाणी से नीलम जी एक मिसाल भी पेश कर लोगों को समय का सदुपयोग करने की भी सीख दे रही है।गांव में मेरी आवाज मेरी पहचान सुनने के लिए प्रेरित किया था।जिससे कोरोना जैसे संक्रमण से लोगों को राहत बचाव तो मिलेगी ही वही लोगों में घरेलू हिंसा की कमी होगी समय का भी सदुपयोग हो रहा है।इन दिनों कॅरोना योद्धा नीलम कुमारी ने मनरेगा पदाधिकारी के साथ लोगों की हिफाजत के लिए मास्क सिल रही है, उसका वितरण भी मनरेगा स्टाफ से किया जा रहा है। नीलम जी के साथ लगातार शहर के जीविका दिदिया ग्राम संगठन के माध्यम से इस नेक कार्य में महिला समूह भी सहयोग कर रहे है,जो नाममात्र मेहनताना लेकर स्वरोजगार में लगी है उन्हें भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। स्वनिर्मित कपड़ें का मास्क निरतंर वितरित कर रही है। नीलम कुमारी ने कहा कि लाक डाउन में समय का सदुपयोग हो,संकट के इस घडी में देश,समाज व लोगों की सुरक्षा के लिए हम कुछ कर सके तो हमारा सार्वजनिक जीवन दूसरों के काम आयेगा। मैं समूह से लोन ले कर, स्वयं अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर मास्क का निर्माण कर रही हू। उन्होंने कहा कि अब तक स्वनिर्मित करीब 300 माक्स खुद बनाई है। यह सामाजिक काम की प्रेरणा ग्रामवाणी से मिली और संतोष कुमार मंडल जी अथक प्रयास मूझे कमाऊ व्यक्ति और समाज सेवक बनने की सिख सिखाया।मैं शारीरिक रूप से विकलांग हु, यह आम लोग की सोच है। लेकिन मेरी आवाज मेरी पहचान ने मुझे सशक्त नारी बनाई और अलग पहचान दिया। आज मैं सामुदायिक रिपोटर दीदी के नाम से जानी जाती हु। मुझे सहयोग देने के लिए आप सभी को बहुत बहुत धन्यवाद।

बिहार राज्य के नालंदा जिला के हरनौत प्रखंड के शेरपुर गाँव से पिंकी कुमारी मोबाइल वाणी की माध्यम से बताना चाहती है कि, इनको राशन नहीं मिल रहा है। इनके इलाके का डीलर राशन बहुत कम लोग को देकर राशन देना बंद कर देता है।

बिहार राज्य के नालंदा जिला के हरनौत प्रखंड के शेरपुर से गौरी महतो मोबाइल वाणी के माध्यम से बताना चाहते है की, इनको राशन नहीं दिया जा रहा है। जिससे इनको बहुत परेशानी हो रही है

बिहार राज्य के नालंदा जिला के हरनौत प्रखंड से श्रोता मोबाइल वाणी के माध्यम से बताना चाहती है की, इनके पास मुख्यमंत्री सहायता राशि का लाभ इनको अभी तक नहीं मिला है

दिल्ली राज्य से सरवन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बताना चाहते है कि, सरवन जी अभी वर्तमान में दिल्ली राज्य में फसे हुए है। इन्होने मेरी आवाज मेरी पहचान पर एक रिकॉर्डिंग करवाया था कि, इनके पास बुनियादी सुविधाएं नहीं है। इनकी बात मेरी आवाज मेरी पहचान के वालंटियर संतोष कुमार जी ने सुना और इनको बिहार सरकार आपदा एप्प के बारे में पूरी जानकारी दी। तो सरवन जी ने इस एप्प को डाउनलोड कर अपना रजिस्ट्रेशन करवाया। उसके बाद इनके बैंक खाते में 1000 रूपए की सहायता राशि आ गई और इस सहायता राशि को पा कर सरवन जी बहुत खुश है।

बिहार राज्य के नालंदा जिला के हरनौत प्रखंड के शेरपुर गाँव के निवासी सरवन कुमार मोबाइल वाणी की माध्यम से बता रहे है कि, ये वर्तमान में दिल्ली राज्य फसे हुए है। सरवन कुमार जी ने दिनांक 12/04/2020 को मेरी आवाज मेरी पहचान पर रिकॉर्ड करवाया था की इनके पास राशन कार्ड नहीं है और ना ही इनको राशन मिलता है। इस बात को संतोष जी ने सुने और सरवन जी को जानकारी दी की आप आधार कार्ड, बैंक पासबुक नंबर सीएम दीदी को दे दीजिये तो आपका राशन कार्ड बन जाएगा। इन्होने मेरी आवाज मेरी पहचान पर सुना की जो लोग अन्य राज्यों में फसे हुए है। उनके लिए बिहार सरकार ने 1000 रूपए का सहायता राशि देने को कहा है। तब इन्होने अपना अपना रजिस्टर्ड मोबाइल के जरिये आपदा एप्प पर अपना आधार नंबर और बैंक का खता नंबर आपदा एप्प पर जब वेरीफाई करवाया तो इनको 1000 रूपए की सहायता राशि इनके बैंक खाते में आ गया। तो ये सभी लोग जो अन्य राज्यों में फसे हुए है उनको कहना चाहते है कि आप भी आपदा एप्प पर अपना रजिस्टर्ड मोबाइल पर अपना आधार नंबर और बैंक का खता नंबर दीजिये तो आपको भी इसका लाभ जरुरु मिलेगा। सहायता राशि पा कर सरवन कुमार जी बहुत खुश हैं।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के हरनौत प्रखंड से राधा देवी मोबाईल वाणी के माध्यम से बता रही हैं कि उनको सब्सिडी नहीं दिया जा रहा है