बिहार राज्य के नालंदा ज़िला के नूरसराय से शम्भू प्रसाद ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि बेमौसम की स्थिति जलवायु परिवर्तन के कारण हो रहा है। आज के समय में प्रदुषण बहुत फ़ैल रहा है ,विकास के नाम पर गाड़ियाँ ,पेड़ों की कटाई हो रही है। जब तक लोग अपना जीवन स्तर को ठीक नहीं करेंगे तो समस्या बने रहेगी
बिहार राज्य के नालंदा ज़िला के हिलसा प्रखंड से मीना देवी ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि जल जीवन और हरियाली,ये तीनों एक दूसरे के पूरक है। तीनों का संतुलन बनाए रखना है। किसी एक के बिना पृथ्वी सुरक्षित नहीं है। जल के बिना व्यक्ति नहीं जी सकता। व्यक्ति के बिना जीव जंतु नहीं रह सकता। पेड़ों को लगाए और उसकी रक्षा करे। साल भर में हर एक व्यक्ति को दो वृक्ष लगाना चाहिए। पीपल,बरगद और नीम का पेड़ वातावरण के लिए अच्छा है।
बिहार राज्य के नालंदा ज़िला के हिलसा प्रखंड से मीना देवी ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि महिलाओं को शिक्षा प्राप्त करना ज़रूरी है। जब एक लड़का पढ़ता है तो वो अपने परिवार को बढ़ाता है। लेकिन जब एक महिला पढ़ती है तो वो पहले मायके को शिक्षित करती है फिर अपने ससुराल में जाकर उस परिवार को बढ़ाती है।
बिहार राज्य के नालंदा ज़िला के नूरसराय प्रखंड से शम्भू प्रसाद ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि आजकल बिलकुल बारिश नहीं हो रही है ,बारिश की स्थिति बहुत ख़राब है। बिजली की भी समस्या बहुत है। इससे किसान बहुत परेशान है। खेती अच्छे से नहीं हो पा रही है। अब मौसम चक्र को सुधारने के लिए पेड़ लगाने की आवश्यकता है
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला हरदोई से मुकेश , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते है कि उनको इतिहास के बारे में सुनकर अच्छा लगा
बिहार राज्य के जिला नालंदा से शम्भू प्रसाद , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते है कि बीमित व्यक्ति या बीमित वाहन के बारे में जानना दिलचस्प और ज्ञानवर्धक था और उन्होंने बताया की व्यक्ति के लिए बीमा कितना सरल है। मोबाइल वाणी सुनने वाले श्रोताओं को बिमा करा लेना चाहिए। सार्वजनिक बीमा के एजेंटों से संपर्क करें ताकि भविष्य में होने वाली घटनाओं में कम से कम परिवार को कुछ लाभ मिल सके क्योंकि उन्होंने कहा था कि फसल बीमा और वाहन बीमा में, विभिन्न प्रकार की पॉलिसियों का बीमा किया जाता है और इससे लाभ होता है, इसलिए जानकारी बहुत जानकारीपूर्ण थी और प्रस्तुति बहुत अच्छी थी।
बिहार राज्य के जिला नालंदा से शम्भू प्रसाद , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते है कि महिलाओं को जमीन पर अधिकार मिलना चाहिए इससे महिलाओं को बहुत फ़ायदा होगा। महिलाओं के नाम जमीन होने से वह विधवा होने के बाद अपने बच्चों का पालन - पोषण कर सकती है। अगर महिलाओं को संपत्ति में अधिकार मिलता है तो उन्हें बहुत लाभ होगा। पुरुष और महिला दोनों को मिलकर इसका फैसला करना चाहिए।
नालंदा थानाक्षेत्र कें सतौआ पंचायत के मुखिया पति की गोलीमारकर हत्या कर दी गयी।
बिहार राज्य के जिला नालंदा से शम्भू प्रसाद , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते है कि समाज में बदलाव लाने के लिए कुछ लोगों को अपना बलिदान भी देना पड़ता है, जैसा कि सरला देवी ने किया था कि वे एक भयानक प्रकार के चौधरी थे, यानी उन्हें बदला लेने के बाद जेल भेज दिया गया था। अगर परिवर्तन चाहते है तो कुछ तो सहन करना पड़ता है। लेकिन ज्यादा सहना भी पाप है। समाज में परिवर्तन लाने के लिए कठिन निर्णय लेने पड़ते है
बिहार राज्य के जिला नालंदा से शम्भू प्रसाद , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते है कि महिलाओं को भूमि अधिकारों में समान अधिकार मिलने चाहिए। इसलिए वे नहीं चाहते कि कोई समाज इसे सामने लाए क्योंकि जहां भी हम चौपाल पर इसकी चर्चा करते हैं, लोग कहते हैं कि यह बुरा होगा लेकिन हमारा मानना है कि अगर महिलाओं को उनके हक़ दिए जाएं। तो इसका मतलब है कि महिलाओं को मायके में आदर्श मिलेगा और उन्हें यह ससुराल में भी मिलेगा क्योंकि मायके में जब बहू आएगी, तब ननद से उनका सम्बन्ध नहीं रह पाता है। आहार महिलाओं को मालिकाना हक़ मिलेगा तो उनका सम्मान बढ़ जायेगा।
