बिहार राज्य के नालंदा जिला के नूरसराय प्रखंड से शम्भू प्रसाद ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि बचपन मनाओ बढ़ते जाओ के तहत जो कार्यक्रम चल रहा है वह बहुत अच्छा लगा। उन्होंने बताया कि बच्चों पर गुस्सा नहीं करना चाहिए। अगर बच्चे से कोई गलती हो जाये तो उसे प्यार से समझाना चाहिए

बिहार राज्य के नालंदा जिला के नगरनौसा प्रखंड से डॉ. शंभूशन प्रसाद ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि प्रदूषित वातावरण कारण ही कहीं आस-पास अच्छी बारिश होती है और कहीं बारिश बिल्कुल नहीं होती है। सड़क निर्माण के कारण पेड़ों की कटाई कर दी जाती है जिससे वन क्षेत्र में कमी आती है। जब तक ऐसा होता रहेगा यह वातावरण नहीं बदलेगा। इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम दस से बीस पेड़ लगाने चाहिए।

बिहार राज्य के नालंदा ज़िला के नूरसराय से शम्भू प्रसाद ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि महिलाएँ कई क्षेत्र में पुरुष के हाथ बटा रही है। अगर पुरुष महिलाओं को जमीनी हक़ दे दें तो वो अच्छे से संभालेगी और प्रगति अच्छे से होगा । महिलाएँ ही बचत कर पुरुष को आगे बढ़ाती है। हर जगह महिला के सहारे ही पुरुष का नाम हो रहा है। बेटी ही पिता का ख्याल बेटों से अधिक रखती है। इसीलिए पिता को अपनी बेटियों के नाम जमीन करना चाहिए इससे बेटियों का लाभ होगा

बिहार राज्य के नालंदा ज़िला के नूरसराय से शम्भू प्रसाद ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि बेमौसम की स्थिति जलवायु परिवर्तन के कारण हो रहा है। आज के समय में प्रदुषण बहुत फ़ैल रहा है ,विकास के नाम पर गाड़ियाँ ,पेड़ों की कटाई हो रही है। जब तक लोग अपना जीवन स्तर को ठीक नहीं करेंगे तो समस्या बने रहेगी

बिहार राज्य के नालंदा ज़िला के हिलसा प्रखंड से मीना देवी ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि जल जीवन और हरियाली,ये तीनों एक दूसरे के पूरक है। तीनों का संतुलन बनाए रखना है। किसी एक के बिना पृथ्वी सुरक्षित नहीं है। जल के बिना व्यक्ति नहीं जी सकता। व्यक्ति के बिना जीव जंतु नहीं रह सकता। पेड़ों को लगाए और उसकी रक्षा करे। साल भर में हर एक व्यक्ति को दो वृक्ष लगाना चाहिए। पीपल,बरगद और नीम का पेड़ वातावरण के लिए अच्छा है।

बिहार राज्य के नालंदा ज़िला के हिलसा प्रखंड से मीना देवी ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि महिलाओं को शिक्षा प्राप्त करना ज़रूरी है। जब एक लड़का पढ़ता है तो वो अपने परिवार को बढ़ाता है। लेकिन जब एक महिला पढ़ती है तो वो पहले मायके को शिक्षित करती है फिर अपने ससुराल में जाकर उस परिवार को बढ़ाती है।

बिहार राज्य के नालंदा ज़िला के नूरसराय प्रखंड से शम्भू प्रसाद ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि आजकल बिलकुल बारिश नहीं हो रही है ,बारिश की स्थिति बहुत ख़राब है। बिजली की भी समस्या बहुत है। इससे किसान बहुत परेशान है। खेती अच्छे से नहीं हो पा रही है। अब मौसम चक्र को सुधारने के लिए पेड़ लगाने की आवश्यकता है

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला हरदोई से मुकेश , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते है कि उनको इतिहास के बारे में सुनकर अच्छा लगा

बिहार राज्य के जिला नालंदा से शम्भू प्रसाद , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते है कि बीमित व्यक्ति या बीमित वाहन के बारे में जानना दिलचस्प और ज्ञानवर्धक था और उन्होंने बताया की व्यक्ति के लिए बीमा कितना सरल है। मोबाइल वाणी सुनने वाले श्रोताओं को बिमा करा लेना चाहिए। सार्वजनिक बीमा के एजेंटों से संपर्क करें ताकि भविष्य में होने वाली घटनाओं में कम से कम परिवार को कुछ लाभ मिल सके क्योंकि उन्होंने कहा था कि फसल बीमा और वाहन बीमा में, विभिन्न प्रकार की पॉलिसियों का बीमा किया जाता है और इससे लाभ होता है, इसलिए जानकारी बहुत जानकारीपूर्ण थी और प्रस्तुति बहुत अच्छी थी।

बिहार राज्य के जिला नालंदा से शम्भू प्रसाद , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते है कि महिलाओं को जमीन पर अधिकार मिलना चाहिए इससे महिलाओं को बहुत फ़ायदा होगा। महिलाओं के नाम जमीन होने से वह विधवा होने के बाद अपने बच्चों का पालन - पोषण कर सकती है। अगर महिलाओं को संपत्ति में अधिकार मिलता है तो उन्हें बहुत लाभ होगा। पुरुष और महिला दोनों को मिलकर इसका फैसला करना चाहिए।