बिहार राज्य के नालंदा जिला के नूरसराय प्रखंड के पंचायत बरारा से मंजू देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से तन मन और हम कार्यक्रम के तहत पूनम कुमारी से साक्षात्कार लिया है । जिसमें उन्होंने बताया कि तन मन और हम कार्यक्रम को सुनती हैं और इस कहानी को सुनने में अच्छा लगता है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि जब पहली माहवारी आये तो माँ को बताना चाहिए ताकि माँ के द्वारा जानकरी दी जाएगी कि माहवारी के समय क्या करना चाहिए कैसे रहना चाहिए। इसलिए पहली माहवारी आने पर माँ को बताना चाहिए और जानकारी प्राप्त करना चाहिए।