बिहार राज्य के नालंदा जिला के नूरसराय प्रखंड के पंचायत बरारा से मंजू देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही हैं कि महिलाओं के साथ जो घरेलु हिंसा होती है वो बिल्कुल नहीं होना चाहिए। घरेलु हिंसा से बहुत नुकसान है। किसी के साथ भी अगर घरेलु हिंसा होती है उसे समूह की महिला को बताना चाहिए ताकि वे जाकर समझायेंगी और अगर नहीं समझेंगे तो उसका कोई दूसरा उपाय निकालना पड़ेगा। कोई भी महिला हो जिस पर घरेलु हिंसा हो रही है उसे बताना चाहिए खुलकर डरना नहीं चाहिए ना संकोच करना चाहिए । पुलिस एवं हेल्पलाइन नंबर में अपनी शिकायत करनी चाहिए।
