बिहार राज्य के नालंदा जिला के नूरसराय प्रखंड के बरारा से मंजू देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से तन मन और हम कार्यक्रम के तहत कुमकुम से साक्षात्कार लिया है। जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी उम्र 13 वर्ष है और वे कक्षा 8 में पढ़ती हैं। जिस प्रकार कहानी में बताय गया है कि काजल को जब पहली बार माहवारी आयी थी, तब वे बहुत डर गयी थी रोने लगी थी ,उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि क्या हो गया है कहीं घाव तो नहीं हो गया है। कुमकुम ने बताया कि उन्हें भी माहवारी की जानकारी नहीं थी परन्तु तन मन और हम कार्यक्रम को सुनकर जानकारी मिल गयी है अब उन्हें किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होगी। इसके साथ ही साथ उन्होंने बताया कि वे अपनी और दोस्तों को भी पाहकलि माहवारी की जानकरी देंगी।
