बिहार राज्य के नालंदा जिला के नूरसराय प्रखंड के बरारा पंचायत से मंजू कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है कि आपका पैसा आपकी ताकत कार्यक्रम सुनकर अच्छा लगा इस कार्यक्रम के द्वारा उन्हें बहुत सारी जानकारी प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि वे रोज कमाती थी परन्तु बचत नहीं कर पाती थी,क्यूंकि सारे पैसे खर्च हो जाया करते थे। जब उन्होंने आपका पैसा आपकी ताकत कार्यक्रम को सुना और जाना कि बजट बनाकर बचत किया जा सकता है और उसे भविष्य के लिए निवेश किया जा सकता है ,जो हमारे बुरे समय में हमारे द्वारा निवेश किया पैसा काम आता है। इसके साथ ही साथ उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के द्वारा उन्हें डिजिटल पेमेंट की भी जानकारी मिली। एटीएम से पैसे निकालने के बारे में भी सीखा जो की पहले जानकारी के अभाव में वे एटीएम का प्रयोग करना नहीं जानती थी। अब उन्हें जो भी जानकारी मोबाइल वाणी के माध्यम से मिली है ,उससे उन्हें आगे बढ़ने का मौका मिला है इसके लिए उन्होंने मोबाइल वाणी को धन्यवाद दिया है।