बिहार राज्य के जिला नालंदा के प्रखंड नूरसराय से मंजू देवी ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के विषय पर संगीता देवी से साक्षात्कार लिया। संगीता देवी ने बताया वह समूह में सी एम का कार्य करती है। उनके समूह में 11 लोग है। उन्होंने अपना प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में बीमा करवा लिया है और समूह की महिलाओ की अन्य महिलाओ ने भी अपना बीमा करवा लिया है। अगर किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो उसे 2 लाख रुपये मिलते है और शरीर का कोई अंग क्षतिग्रस्त हो जाता है तो 1 लाख रूपये मिलते है। सभी को अपना बीमा करवाना चाहिए
